विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

NC की अंदरूनी लड़ाई अब खुलकर आई सामने, जावेद चौधरी ने उप मुख्यमंत्री को कहा 'ठग'; सियासी गलियारों में मचा हड़कंप

Published: Sat, 14 Nov 2026 02:41 PM (IST)

नेशनल कॉन्फ्रेंस में अंदरूनी कलह फिर सामने आई है, जहां बुधाल के विधायक जावेद इकबाल चौधरी ने उप मुख्यमंत्री सुरेंद्र चौधरी को 'ठग' कहा।

जावेद चौधरी के तीखे बयान से फिर सामने आई अंदरूनी खींचतान। (फाइल फोटो)

जावेद चौधरी के तीखे बयान से फिर सामने आई अंदरूनी खींचतान। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. विधायक जावेद इकबाल चौधरी ने उप मुख्यमंत्री को 'ठग' कहा।

  2. नेशनल कॉन्फ्रेंस में अंदरूनी कलह खुलकर सामने आई है।

  3. असंतुष्ट विधायक उप मुख्यमंत्री से विभाग वापस लेने की मांग कर रहे।

डिजिटल डेस्क, जम्मू। सत्ताधारी नेशनल कॉन्फ्रेंस में पिछले कई दिनों से सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। कैबिनेट विस्तार के बाद नाराज विधायकों की बैठकें हुईं, पार्टी नेतृत्व को अपनी मांगें बताई गईं और नेतृत्व ने मामला सुलझने की बात भी कही। लेकिन अब पार्टी के भीतर की नाराजगी एक बार फिर खुलकर सामने आ गई है। बुधाल के विधायक जावेद इकबाल चौधरी ने उप मुख्यमंत्री सुरेंद्र चौधरी पर निशाना साधते हुए उन्हें 'ठग' कह दिया।

चौधरी ने राजौरी में उप मुख्यमंत्री के एक कार्यक्रम में अपनी गैर-मौजूदगी को लेकर इंस्टाग्राम पर की गई एक पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए यह टिप्पणी की।

'आत्म-सम्मान से समझौता नहीं'

अपने कमेंट में जावेद ने लिखा, 'उप मुख्यमंत्री एक ठग हैं और वे इस लायक नहीं हैं कि मैं उनके कार्यक्रमों में जाऊं। मेरे लिए मेरा आत्म-सम्मान और मेरे लोगों का हित सबसे पहले है।'

चौधरी के बयान से फिर उजागर हुई NC की अंदरूनी कलह

इस बयान ने नेशनल कॉन्फ्रेंस के भीतर बढ़ती दरार को फिर से उजागर कर दिया है। खासकर पीर पंजाल क्षेत्र के विधायकों ने उप मुख्यमंत्री पर अपने निर्वाचन क्षेत्रों के साथ भेदभाव करने का बार-बार आरोप लगाया है।

3 जून को दाचीगाम में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के सामने विधायकों ने उप मुख्यमंत्री की कार्यशैली को लेकर उनकी कड़ी आलोचना की थी।

उप मुख्यमंत्री से सड़क एवं भवन विभाग वापस लेने की मांग

उप मुख्यमंत्री के पास सड़क और भवन विभाग का प्रभार है। पार्टी आलाकमान को सौंपे गए एक ज्ञापन में, असंतुष्ट विधायकों के समूह ने यह मांग भी की थी कि उप मुख्यमंत्री से R&B विभाग का प्रभार वापस ले लिया जाए।

image-fotor-20261114143226

इससे पहले बुधाल के विधायक जावेद इकबाल चौधरी ने शुक्रवार को जम्मू में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात की। विधायक जावेद इकबाल ने जम्मू-कश्मीर से हज यात्रा पर जाने वालों के लिए सुविधाओं को बेहतर बनाने से जुड़े कई मुद्दे उनके सामने रखे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।