Move to Jagran APP

सुबह-शाम आरती के साथ गूंज रहे माता के जयकारे

? ????????? ?? ??? ?? ???? ????? ???? ??? ??????? ??? ?????? ???? ????????? ??? ?????? ?? ??? ???? ???? ???? ????? ?? ?? ????? ?? ????? ??? ?? ??? ???? ???? ?? ????? ?? ????? ???? ??? ? ?????? ???? ?? ?? ????????? ??????? ?? ?? ?? ???? ???? ?? ??? ?? ???? ?? ??? ??? ??? ?? ??? ????????

By JagranEdited By: Published: Sat, 05 Oct 2019 01:45 AM (IST)Updated: Sat, 05 Oct 2019 08:25 AM (IST)
सुबह-शाम आरती के साथ गूंज रहे माता के जयकारे
सुबह-शाम आरती के साथ गूंज रहे माता के जयकारे

जागरण संवाददाता, जम्मू : नवरात्र पर त्रिकुटा नगर के न्यू लक्ष्मी बाजार में स्थापित माता दुर्गा के दरबार में चल रही पूजा से वातावरण भक्तिमय हो गया है। यहां सुबह-शाम पूजा हो रही है। नव दुर्गा बाल समाज समिति पिछले 12 साल से नवरात्र पर दुर्गा पूजा का आयोजन कराती आ रही है। छत्तीसगढ़ के जो लोग यहां आसपास रहते हैं, नवरात्र में दुर्गा पूजन कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर भाग लेते हैं। चाहे महिला हो या पुरुष या बच्चे शाम के समय यहां माता के दरबार पर हाजिरी देते हैं। दुर्गा माता जी की पंचमूर्ति स्थापित की गई है। यहां सुबह और शाम को आरती हो रही है। शाम के समय भक्तों का तांता माता के दरबार में लग जाता है। फिर माता दुर्गा की पूजा का कार्यक्रम चलता है। उसके बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण किया जाता है। कलाकार मां दुर्गा की भेंटे पेशकर कार्यक्रम में और भक्ति रस भर रहे हैं। पिछले रविवार को यहां पर मूर्ति स्थापित की गई थी। यहां जलाई गई जोत पूरे नौ दिनों तक जारी रहेगी। दुर्गा अष्टमी पर विशेष पूजा होगी, नवमी पर हवन, सहस्त्रधारा कन्या पूजन होगा। 9 अक्टूबर को अखनूर दरिया में मूर्ति का विसर्जन कर दिया जाएगा।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.