यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 08, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Jammu Kashmir BJP : राष्ट्रीय कार्यकाारिणी ने वर्चुयल माघ्यम से दिए बूथ स्तर पर सशक्त होने के निर्देश
संगठन महामंत्री अशोक कौल ने जागरण को बताया कि कोरोना से उपजे हालात में दिल्ली में राष्ट्रीय कार्यकारिणी के 350 ...और पढ़ें

जम्मू, राज्य ब्यूरो : भाजपा हाईकमान ने विकास के पथ पर अग्रसर जम्मू कश्मीर में प्रदेश इकाई को बूथ स्तर पर मजबूत होकर समपर्ण भाव से काम करने के लिए कहा है।वर्चुयल मोड में दिल्ली से हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल हुई प्रदेश भाजपा को पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को कामयाब बनाने के लिए भी कहा गया। यह पहली बार है जब जम्मू कश्मीर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने जम्मू में त्रिकुटानगर स्थित पार्टी मुख्यालय से वर्चुयल मोड में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हिस्सा लिया है। ऐसा म कोरोना की रोकथाम संबंधी दिशानिर्देशों का पालन करते हुए किया।
राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पेश किए राजनीतिक प्रस्ताव में जम्मू कश्मीर के केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद सुरक्षा, शांति व समृद्धि का वातावरण का जिक्र है। इसके 370 हटने के बाद ब्लाक डेवेलपमेंट काउंसिल, डिस्ट्रिक्ट डेवेलपमेंट काउंसिल के चुनाव की कामयाबी के साथ दो सालों में 56,261 करोड़ की लागत से 54 विकास परियोजनाएं शुरू होने का जिक्र है।
सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक हुई इस बैठक में प्रदेश भाजपा नेताओं ने जम्मू कश्मीर में चलाए जाने वाले कार्यक्रमों के बारे में भी जानकारी दी। इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र रैना, पूर्व उपमुख्यमंत्री कविन्द्र गुप्ता, डा निर्मल सिंह, संगठन महामंत्री अशाेक कौल समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने हिस्सा लिया। वहीं कश्मीर से दरक्षां अंद्राबी व पार्टी के कुछ अन्य नेता भी इस बैठक में शामिल हुए।
संगठन महामंत्री अशोक कौल ने जागरण को बताया कि कोरोना से उपजे हालात में दिल्ली में राष्ट्रीय कार्यकारिणी के 350 सदस्यों का एकत्र होना संभव नही था। ऐसे में सभी प्रदेश इकाईयों ने राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ वर्चुयल माध्यम से इसमें हिस्सा लिया।
जम्मू पहुंची भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय प्रभारी : जम्मू-कश्मीर में पार्टी गतिविधियों को तेजी देने के लिए भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय प्रभारी विरेन्द्र कौर भी प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर पहुंची। विरेन्द्र कौर भाजपा महिला मोर्चा के पदाधिकारियों से बैठकें कर महिलाओं को साथ जोड़ने के लिए किए जा रहे कार्यक्रमों के साथ जिलों में गतिविधियों
के बारे में भी जानकारी ले रही हैं। विरेन्द्र कौर जम्मू में प्रदेश पदाधिकारियों से बैठक में उन्हें मोर्चा को मजबूत बनाने के लिए लक्ष्य भी देंगी। रविवार दोपहर को पार्टी मुख्यालय पहुंची राष्ट्रीय प्रभारी ने महिला मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर जम्मू कश्मीर के हालात व महिला मोर्चा के समक्ष चुनौतियों पर विचार विमर्श किया।
