चक्क सिया में नेकां नेत्री ने महिलाओं संग की बैठक
संवाद सहयोगी, मीरां साहिब : गांव चक्क सिया का दौरा कर नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) की पूर्व विधा
संवाद सहयोगी, मीरां साहिब : गांव चक्क सिया का दौरा कर नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) की पूर्व विधायक विमला लूथरा ने महिला कार्यकर्ताओं से बैठक कर उनकी समस्याएं सुनी। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता कामरेड सतपाल मांडी भी मौजूद रहे। महिला कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक को बताया कि सरकारी
स्कीमों का लाभ नहीं मिल पा रहा है। चाहे वह शौचालय बनाने की योजना हो या प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्के मकान बनाने की। घरों में बनाए शौचालय की राशि के लिए एक साल से वह बीडीओ कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं, मगर पैसा नहीं मिल रहा है। गांव में विकास के कई कार्य अभी तक अधूरे पड़े हैं।
पूर्व विधायक विमला लूथरा ने कहा कि महिला कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाकर पार्टी को क्षेत्र में और मजबूत करें। उन्होंने कहा कि भाजपा के झूठे बहकावे में आकर लोगों ने उन्हें वोट तो दे दिए मगर लोग अब पछता रहे हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं द्वारा बताई गई समस्याओं को संबंधित विभाग के उच्च अधिकारियों के समक्ष उठाया जाएगा, ताकि उनका समाधान हो सके। इस दौरान भाजपा और पीडीपी को छोड़कर कई महिला कार्यकर्ता नेकां में शामिल हुई। नेकां में शामिल होने वाली महिलाओं को पूर्व विधायक ने हार पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर पार्टी नेता कामरेड सतपाल मांडी ने भी अपने विचार रखें। इस मौके पर बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता उपस्थित रही।