नरवाल फ्रूट मंडी के उप प्रधान पद के लिए चुनाव आज
जागरण संवाददाता, जम्मू : नरवाल फ्रूट मंडी एसोसिएशन के उप प्रधान के पद के चुनाव के लिए बुधव
जागरण संवाददाता, जम्मू : नरवाल फ्रूट मंडी एसोसिएशन के उप प्रधान के पद के चुनाव के लिए बुधवार को वोट डाले जाएंगे। इसके लिए तैयारियां की गई हैं। दोपहर बाद चुनाव का परिणाम आ जाएगा। यहां पर इस पद के लिए मुकाबला ओम प्रकाश साहनी व शाका सिकंदर के बीच है। कुल दो ही उम्मीदवारों इस पद के लिए अपने नामांकन दाखिल किए थे। अब वोट डालकर ही उप प्रधान के पद का फैसला होगा। वहीं अन्य पद जैसे कोषाध्यक्ष, सचिव, महासचिव की घोषणा भी कर दी जाएगी। जबकि प्रधान पद के लिए एक ही उम्मीदवार ने अपना नामांकन दाखिल किया था, इसलिए इस पद के लिए चुनाव की स्थिति ही नही बनी। यहां पर प्रवीन गुप्ता का नरवाल फ्रूट मंडी एसोसिएशन का प्रधान बनना तय है। मगर इसकी अधिकाधिक घोषणा बुधवार को चुनाव अधिकारी करेंगे। प्रवीन गुप्ता आठवीं बार प्रधान का पद संभालेंगे और राजेश गुप्ता का स्थान लेंगे। इससे पहले प्रवीन गुप्ता ने 1988, 1989 व 1990 में हुए चुनाव जीत कर प्रधान बने थे। बाद में एसोसिएशन के नियमों में कुछ बदलाव हुआ। इस दौरान भी वह चार बार प्रधान बने। उनका कहना है कि मंडी क्षेत्र में विकास के काम में तेजी लाई जाएगी। मंडी में जहां सैंकड़ों लोग रोज आते हैं, में हर संभव सुविधा लोगों व व्यापारियों को मिलनी चाहिए। एसोसिएशन इस दिशा में काम करेगी।