विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कजाकिस्तान में आयोजित16वीं निशानेबाजी चैंपियनशिप में चमके जम्मू के रविंद्र सिंह, सिल्वर मेडल जीता

Published: Thu, 28 Aug 2025 12:06 PM (IST)

जम्मू-कश्मीर के बिश्नाह के नायब सूबेदार रवींद्र सिंह ने कजाकिस्तान में आयोजित 16वीं निशानेबाजी चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया है। योगेश कुमार और अमनप्रीत सिंह के साथ मिलकर उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की। रवींद्र ने बताया कि यह उनके लिए गर्व का क्षण है। उनका अगला लक्ष्य 2025 में मिस्र में होने वाली विश्व चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतना है।

सिल्वर मेडल जीतने वाले निशानेबाज नायब सूबेदार रवींद्र सिंह
सिल्वर मेडल जीतने वाले निशानेबाज नायब सूबेदार रवींद्र सिंह

जागरण संवाददाता, बिश्नाह। बिश्नाह के गांव हर्षा दबड़ निवासी नायब सूबेदार रवींद्र सिंह ने एक बार फिर देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने कजाखिस्तान के श्यामकेंट में 16 से 30 अगस्त तक आयोजित 16वीं निशानेबाजी चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीता है।

अपने साथियों योगेश कुमार (राजस्थान) और अमनप्रीत सिंह (पंजाब) के साथ उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में 27 देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिसमें रवींद्र सिंह ने सिल्वर मेडल हासिल किया।

कजाखिस्तान से फोन पर बात करते हुए रवींद्र सिंह ने बताया कि यह उनके लिए गर्व का क्षण है कि उन्होंने देश का प्रतिनिधित्व करते हुए सिल्वर मेडल जीता। हालांकि, गोल्ड मेडल जीतना चाहिए था, लेकिन अंतिम क्षण में कुछ पाइंट से चूक गए। फिर भी, 27 देशों में से दूसरे स्थान पर आना एक बड़ी उपलब्धि है।

रवींद्र ने अपने देशवासियों, साथियों और सेना के अधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने बताया कि इससे पहले वे दो विश्व कप खेल चुके हैं और एशिया कप में भी भाग लिया है। उनका अगला लक्ष्य नवंबर 2025 में मिस्र में होने वाली विश्व चैंपियनशिप में भाग लेकर देश के लिए गोल्ड मेडल जीतना है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।