Move to Jagran APP

Union Territory Ladakh: लद्दाख की संस्कृति, जमीन-संपत्ति के अधिकारों को दी जा रही संपूर्ण संवैधानिक सुरक्षा: मुख्तार अब्बास नकवी

नकवी के बाद अब खेलराज्यमंत्री किरण रिजिजू भी 11 अक्टूबर को लेह पहुंच रहे हैं। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री जी किशन रेड्डी व भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सांसद अरूण सिंह भी आ रहे हैं।लेह हिल काउंसिल की 26 सीटों के लिए मतदान 22 अक्टूबर को तय है।

By Rahul SharmaEdited By: Published: Fri, 09 Oct 2020 07:20 PM (IST)Updated: Fri, 09 Oct 2020 07:20 PM (IST)
Union Territory Ladakh: लद्दाख की संस्कृति, जमीन-संपत्ति के अधिकारों को दी जा रही संपूर्ण संवैधानिक सुरक्षा: मुख्तार अब्बास नकवी
अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी

जम्मू, राज्य ब्यूरो: अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि मोदी सरकार लद्दाख की संस्कृति, जमीन-संपत्ति के अधिकारों को संपूर्ण संवैधानिक सुरक्षा दे रही है। मोदी सरकार ने अनुच्छेद 370 हटाकर लद्दाख के विकास के आड़े आ रही बाधा दूर की है। अब क्षेत्र तेज गति से विकास हो रहा है। शुक्रवार को लेह पहुंचे नकवी ने चुनावी जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि लद्दाख के लोगों में प्रधानमंत्रीके नेतृत्व के प्रति पुख्ता विश्वास साफ दिखाई दे रहा है।

loksabha election banner

अनुच्छेद 370 हटने से लेह-कारगिल के लोगों के व्यापार, कृषि, रोजगार काे भी बढ़ावा मिला है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि लद्दाख के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने की मुहिम अब नही रूकेगी।प्रचार करने के लिए दो दिवसीय दौरे पर आए मुख्तार अब्बास नकवी ने पहले दिन पांच चुनावी जनसभाएं की। उन्होंने लेह के चुशोत योकमा, चुशोत शामा, चुशोत गाेंगमा, फेयांग चुशगो व फेयांग थंगनक में चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया। नकवी शनिवार को लेह के प्रमुख लोगों से बैठकें करेंगे। नकवी से पहले केंद्रीय वित्तमंत्री अनुराग ठाकुर ने तीन दिन तक लेह में प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने लद्दाख के लोगों को संदेश दिया कि उन्हें संविधान के छठे शेडयूल से कहीं अधिक दिया जाएगा।

अनुराग ठाकुर शुक्रवार को दिल्ली लौट गए। वहीं नकवी के बाद अब खेलराज्यमंत्री किरण रिजिजू भी 11 अक्टूबर को लेह पहुंच रहे हैं। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री जी किशन रेड्डी व भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सांसद अरूण सिंह भी आ रहे हैं।लेह हिल काउंसिल की 26 सीटों के लिए मतदान 22 अक्टूबर को तय है। ऐसे में 7 अक्टूबर से अपने प्रचार में तेजी लाने वाली भाजपा के दिग्गज 20 अक्टूबर तक लेह में प्रचार करेंगे। काउंसिल चुनाव में भाजपा लगातार दूसरी बार जीत हासिल करने के लिए जोर लगा रही है तो कांग्रेस पिछली बार का बदला लेने की कोशिश कर रही है।

कांग्रेस के साथ आम आदमी पार्टी भी चुनाव मैदान में है। भाजपा के संगठन महामंत्री अशोक कौल ने जागरण को बताया कि क्षेत्र में भाजपा की स्थिति बहुत मजबूत है। पार्टी हाईकमान के निर्देश पर जोरशार से प्रचार जारी है। ऐसे में मुख्तार अब्बास नकवी के बाद प्रचार करने के लिए केंद्रीय मंत्रियों व वरिष्ठ नेताओं के आने का सिलसिला जारी रहेगा। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.