Move to Jagran APP

डॉ. कर्ण सिंह की पोती मृगांका अंतरराष्ट्रीय पोलो प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व कर रही हैं

पूर्व सांसद एवं राज्य के अंतिम डोगरा शासक महाराजा हरि सिंह के बेटे एवं पूर्व सासंद डॉ. कर्ण सिंह की पोती मृगांका मणिपुर में जारी अंतरराष्ट्रीय पोलो प्रतियोगिता में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर रही है।

By Rahul SharmaEdited By: Published: Sat, 19 Jan 2019 06:11 PM (IST)Updated: Sat, 19 Jan 2019 06:11 PM (IST)
डॉ. कर्ण सिंह की पोती मृगांका अंतरराष्ट्रीय पोलो प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व कर रही हैं
डॉ. कर्ण सिंह की पोती मृगांका अंतरराष्ट्रीय पोलो प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व कर रही हैं

जम्मू, जागरण संवाददाता । पूर्व सांसद एवं राज्य के अंतिम डोगरा शासक महाराजा हरि सिंह के बेटे एवं पूर्व सासंद डॉ. कर्ण सिंह की पोती मृगांका मणिपुर में जारी अंतरराष्ट्रीय पोलो प्रतियोगिता में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर रही है। देश की इस प्रतिष्ठित पोलो खिलाड़ी मृगांका को पिता युवराज विक्रमादित्य ने शुभकामनाएं दी हैं।

loksabha election banner

मृगांका का संबंध राज्य के अंतिम डोगरा शासक महाराजा हरि सिंह के राजघराने से है। मृगांका एक बेहतरीन पोलो खिलाड़ी के अलावा चित्रकार, मॉडल और समाज सेविका भी हैं और कई प्रतिष्ठित फैशन मैगजीन्स में भी नजर आ चुकी हैं। उनकी स्कूली पढ़ाई दिल्ली के वसंत वैली स्कूल से हुई और उसके उपरांत सिंगापुर के लासाले कॉलेज ऑफ आटर्स से ग्रुजेशन की। युवराज विक्रमादित्य ने टवीट् करते हुए कहा कि मुझे अपनी बेटी मृगांका सिंह पर गर्व है कि वह मणिपुर में शुरू हुई अंतरराष्ट्रीय पोलो प्रतियोगिता में देश का नेतृत्व कर रही हैं। उन्होंने टीम के सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी और उम्मीद जताई कि वे देश का नाम राेशन करने में कामयाब रहेगी।

मृगांका के पिता युवराज विक्रमादित्य भी स्वयं पोलो के अच्छे खिलाड़ी हैं। उन्हीं को देखकर वह पली बढ़ी हुई और आज तक कई राष्ट्रयीय प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा साबित कर चुकी हैं। एडवेंचर खेल में दिलचस्पी की वजह से ही मृगांका सिंह और पटियाला राजघराने से जुड़े निर्वाण सिंह एक-दूसरे को नजदीक ले आई और दोनों ही वैवाहिक बंधन में बंध गए। निर्वाण सिंह पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नवासे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.