Move to Jagran APP

आसरा देने के बहाने महिला से दुष्कर्म

बेसहारा महिला को आसरा देने के बहाने से एक व्यक्ति ने उससे दुष्कर्म कर डाला। पीड़ित महिला के बयान के आधार पर नवाबाद पुलिस थाने में मामले को दर्ज कर लिया गया। आरोपित को गिरफ्तार कर पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 06 Feb 2020 08:31 AM (IST)Updated: Thu, 06 Feb 2020 08:31 AM (IST)
आसरा देने के बहाने महिला से दुष्कर्म
आसरा देने के बहाने महिला से दुष्कर्म

जागरण संवाददाता, जम्मू : बेसहारा महिला को आसरा देने के बहाने से एक व्यक्ति ने उससे दुष्कर्म कर डाला। पीड़ित महिला के बयान के आधार पर नवाबाद पुलिस थाने में मामले को दर्ज कर लिया गया। आरोपित को गिरफ्तार कर पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। आरोपित की पहचान तारिक हुसैन निवासी दरहाल राजौरी के रूप में हुई।

loksabha election banner

पीड़ित महिला के अनुसार वह दरहाल, राजौरी की रहने वाली है। किसी सरकारी काम के सिलसिले में वह गत मंगलवार को जम्मू आई थी। काम के सिलसिले में वह व्यस्त हो गई। राजौरी वापस लौटने के लिए उसे बस उपलब्ध नहीं हुई। महिला इस दौरान टैक्सी की तलाश में शहर के ज्यूल चौक इलाके में आ गई। टैक्सी स्टैंड पर उसकी भेंट आरोपित तारिक हुसैन से हुई। तारिक ने उसे बताया कि राजौरी के उसे शाम को कोई भी वाहन नहीं मिलेगा। तारिक भी स्वयं दरहाल का ही रहने वाला है, इससे उसने महिला का विश्वास जीत लिया। आरोपित ने उसे कहा कि वह रात को उसे ज्यूल चौक के एक होटल में रखेगा और सुबह दोनों एक साथ राजौरी के लिए रवाना हो जाएंगे। रात को होटल में आरोपित ने उसे नशीला पदार्थ खिला लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। सुबह आरोपित उसे होटल में अकेला छोड़ कर फरार हो गया। महिला इसके बाद सीधे थाने पहुंच गई और आरोपित के विरुद्ध दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने महिला की मेडिकल जांच भी करवा ली। नवाबाद पुलिस के अनुसार महिला यह भी नहीं बता पा रही है कि आरोपित से उसे रात को कौन से होटल में रखा था। महिला का कहना है कि वह अशिक्षित है, जिस कारण वह होटल का नाम नहीं जानती। पुलिस उस होटल के बारे में जानकारी जुटा रही है, जहां आरोपित ने महिला को रात भर रखा था। होटल से ही मामले के अहम सबूत एकत्र किए जाएंगे। घर में अकेली देख महिला से दुष्कर्म का प्रयास

संवाद सहयोगी, आरएसपुरा : थाना आरएसपुरा क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला को घर में अकेली पाकर एक व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। महिला के शोर मचाने पर आरोपित मौके से फरार हो गए। पीड़ित महिला ने स्थानीय पुलिस स्टेशन में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना क्षेत्र के फतेहपुर सलारियां गांव निवासी महिला मंगलवार दोपहर अपने घर पर अकेली थी। आरोप है कि उनके घर पर अक्सर आने वाले मंजूर अहमद पुत्र साबर वानी निवासी कुपवाड़ा ने घर पर आने पर महिला को अकेला देख कर बलात्कार करने का प्रयास किया। महिला के शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गया। पीड़ित महिला ने थाने इस संबंध में शिकायत दर्ज करवाई है और इसमें आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले में थाना प्रभारी जयपाल शर्मा का कहना है कि महिला की ओर से शिकायत मिली है और पुलिस इस संबंध में आरोपी को पकड़ने का प्रयास कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.