Move to Jagran APP

Jammu Kashmir Weather : अगले तीन दिनों तक शुष्क रहेगा मौसम, 23 से बन रहे बारिश-बर्फबारी के आसार

शेर-ए-कश्मीर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ डा. महेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार से मंगलवार तक फिर से बादल छाए रहने एवं बारिश के आसार है। कश्मीर में 22 से 24 अक्टूबर तक जबकि जम्मू में 23 और 24 अक्टूबर को बारिश के आसार हैं।

By Rahul SharmaEdited By: Published: Wed, 20 Oct 2021 12:48 PM (IST)Updated: Wed, 20 Oct 2021 12:48 PM (IST)
इस वर्ष मानसून की बारिश सामान्य से कम रही है। अक्टूबर में भी अभी तक बारिश नाममात्र ही हुई है।

जम्मू, जागरण संवाददाता: मौसम के मिजाज धीरे-धीरे बदलते जा रहे हैं। रात को ठंड बढ़ती जा रही है लेकिन अभी अगले तीन दिनों तक बारिश के आसार नहीं हैं।लेह, अमरनाथ, गुलमर्ग के उच्च पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बर्फबारी के के बाद न्सयूनतम तापमान में काफी कमी आई है। कश्मीर संभाग के सभी जिलों में न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस से नीचे चल रहा है। पूरे केंद्र शासित प्रदेश में जम्मू में सबसे ज्यादा तापमान चल रहा है।जम्मू का न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस रहा। कटड़ा के न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट आई है।न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री सेल्सियस रहा।

loksabha election banner

शेर-ए-कश्मीर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ डा. महेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार से मंगलवार तक फिर से बादल छाए रहने एवं बारिश के आसार है। कश्मीर में 22 से 24 अक्टूबर तक जबकि जम्मू में 23 और 24 अक्टूबर को बारिश के आसार हैं। इसके साथ मौसम में ठंडक का अहसास शुरू हो गया है। रात के बाद अब दिन के तापमान में भी हल्की गिरावट का सिलसिला शुरू हो गया है।रात को बढ़ती ठंड के बीच जम्मू में ऐसी, कूलर बंद हो चुके हैं।रात को माेटे कपडे़ लेने की जरूरत पड़ने लगी है। खासकर सुबह पहले पहर ठंड महसूस होने लगी है।

मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर से मिली जानकारी अनुसार जम्मू का अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। वहीं माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा का अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस रहा। बनिहाल का अधिकतम तापमान 24.0, न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस रहा। बटोत का अधिकतम तापमान 25.0, न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री सेल्सियस रहा। भद्रवाह का अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

वहीं श्रीनगर का अधिकतम तापमान 21.3 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस रहा। काजीगुंड का अधिकतम तापमान 20.2, न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस रहा। पहलगाम का अधिकतम तापमान 17.0, न्यूनतम तापमान 2.7 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। कुपवाड़ा का अधिकतम तामपान 22.7 जबकि न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कुकरनाग का अधिकतम तापमान 19.1, न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस, गुलमर्ग का अधिकतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस रहा। इस वर्ष मानसून की बारिश सामान्य से कम रही है। अक्टूबर में भी अभी तक बारिश नाममात्र ही हुई है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.