Move to Jagran APP

Jammu Kashmir Weather : लेह के बाद अब कारगिल में भी जमने लगा पानी, ठंड बढ़ती जा रही

Jammu Kashmir Weather न्यूनतम तापमान गिरने का सिलसिला जारी है और रात काे ठंड भी बढ़ती जा रही है।ठंड परेशान कर रही है। वहीं दिन का तापमान सामान्य से नीचे चल रहा है। हालांकि पिछले चार दिनों से लगातार धूप खिली हुई है।

By Rahul SharmaEdited By: Published: Thu, 28 Oct 2021 12:00 PM (IST)Updated: Thu, 28 Oct 2021 12:01 PM (IST)
Jammu Kashmir Weather : लेह के बाद अब कारगिल में भी जमने लगा पानी, ठंड बढ़ती जा रही
1 नवंबर से फिर से हल्के बादल छाने लगेंगे। कई स्थानों पर बारिश के आसार भी हैं।

जगरण संवाददाता, जम्मू : पिछले दिनों हुई बारिश, बर्फबारी और ओलावृष्टि के बाद तापमान में आई भारी गिरावट में तो सुधार हुआ है लेकिन न्यूनतम तापमान गिरने का सिलसिला अभी भी जारी है।लेह, कारगिल, गुलमर्ग, कुपवाड़ा, पहलगाम में तापमान माइनस में चल रहा है।वहीं जम्मू के बनि, पुंछ, रौजोरी, बनिहाल आदि क्षेत्रों में भी ठंड बढ़ती ही जा रही है।

loksabha election banner

पिछले सप्ताह से लेह में जमाव बिंदु से नीचे चल रहे तापमान के बाद अब कारगिल में भी न्यूनतम तापमान -6.1 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। लेह का न्यूनतम तापमान -3.6 डिग्री सेल्सियस चल रहा है। पूरे कश्मीर संभाग में भी ठंड परेशान करने लगी है। न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस से नीचे चल रहा है। जम्मू संभाग में भी न्यूनतम तापमान गिरने का सिलसिला जारी है। अधिकतम तापमान भी अभी सामान्य से नीचे चल रहा है।पिछले सप्ताह के मुकाबले तापमान करीब पांच डिग्री सेल्सियस नीचे आया है।ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता ही जा रहा है।

न्यूनतम तापमान गिरने का सिलसिला जारी है और रात काे ठंड भी बढ़ती जा रही है।ठंड परेशान कर रही है। वहीं दिन का तापमान सामान्य से नीचे चल रहा है। हालांकि पिछले चार दिनों से लगातार धूप खिली हुई है।

मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर के निदेशक सोनम लोटस ने बताया कि अब अक्टूबर में बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम शुष्क रहेगा लेकिन तापमान गिरने का सिलसिला जारी रहेगा।1 नवंबर से फिर से हल्के बादल छाने लगेंगे। कई स्थानों पर बारिश के आसार भी हैं।

जम्मू का अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 13.3 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। वहीं माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा का अधिकतम तापमान 18.9 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस रहा। बनिहाल का अधिकतम तापमान 19.2, न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस रहा। बटोत का अधिकतम तापमान 18.9, न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस रहा। भद्रवाह का अधिकतम तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं श्रीनगर का अधिकतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

काजीगुंड का अधिकतम तापमान 18.0, न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस रहा। पहलगाम का अधिकतम तापमान 15.1, न्यूनतम तापमान -3.4 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। कुकरनाग का अधिकतम तापमान 16.7 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 2.3 डिग्री सेल्सियस रहा। गुलमर्ग का अधिकतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान -0.6 डिग्री सेल्सियस रहा। लेह का अधिकतम 7.2 जबकि न्यूनतम तापमान -3.6 डिग्री सेल्सियस रहा। कारगिल का अधिकतम तापमान 6.5 जबकि न्यूनतम तापमान -6.1 डिग्री सेल्सियस रहा। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.