Jammu Kashmir Weather: उमस भरी गर्मी से राहत मिलने के आसार बने, आज शाम फिर हल्की बारिश की संभावना बनी
बारिश को लेकर जारी भविष्यवाणी आम सी बात हो गई है। बढ़ती उमस बेहाल करती जा रही है तो बारिश का इंतजार भी बढ़ता ही जा रहा है। रात को बीच-बीच में बादल छाए लेकिन जम्मू-कश्मीर के कुछ क्षेत्रों में हुई बूंदाबांदी के साथ ही बादल छट गए।
जम्मू, जागरण संवाददाता: बढ़ती उमस के बीच हर कोई टकटकी लगाए आसमान की ओर देख बारिश आने का इंतजार करता दिख रहा है।आसमान पर बादल मंडराते देख खुशी का दौर शुरू हो जाता है तो चिलचिलाती धूप के बीच इंतजार रहता है कि कब बादल छाएं और हल्की राहत मिले।
बारिश का इंतजार : बारिश को लेकर जारी भविष्यवाणी आम सी बात हो गई है। बढ़ती उमस बेहाल करती जा रही है तो बारिश का इंतजार भी बढ़ता ही जा रहा है। रात को बीच-बीच में बादल छाए लेकिन जम्मू-कश्मीर के कुछ क्षेत्रों में हुई बूंदाबांदी के साथ ही बादल छट गए। रात को बने मौसम के बाद वीरवार की सुबह राहत भरी रही लेकिन सूर्य देव जैसे-जैसे सिर के ऊपर आते गए चिलचिलाती धूप ने बेहाल करना शुरू कर दिया। दोपहर तक घरों से निकलना मुश्किल कर दिया।
मौसम हर किसी की बेचैनी बढ़ा रहा है लेकिन मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर से मिली जानकारी जरूर राहत भरी है। बेशक बारिश कम है लेकिन बारिश के आसार पूरा सप्ताह बनते दिख रहे हैं। बीच-बीच में कई स्थानों पर बारिश तो कई स्थानों पर गर्ज के साथ फुहार की संभावना है। इस बीच उमस जरूर अपने रंग दिखाती रहेगी।बीच-बीच में हुई बारिश के बाद रात का मौसम राहत भरा रहा।
जम्मू का न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा। बनिहाल का न्यूनतम तापमान 16.6, बटोत का न्यूनतम तापमान 17.4, कटड़ा में 2.2 एमएम बारिश दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस रहा। भद्रवाह का न्यूनतम तापमान 16.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।कश्मीर के मशहूर पर्यटन स्थल गुलमर्ग और पहलगाम का मौसम सबसे अच्छा है। गुलमर्ग का अधकितम तापमान 17.0, न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री सेल्सियस, पहलगाम का अधिकतम तापमान 18.0, न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। काजीगुंड का अधिकतम तापमान 24.4 न्यनूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस रहा। बीच-बीच में हुई बारिश के बाद रात का मौसम राहत भरा रहा।