Jammu Kashmir Weather: रविवार तक छाए रहेंगे बादल, बीच-बीच में हल्की बारिश के आसार
रविवार से जम्मू के किसी न किसी क्षेत्र में बारिश हो रही है। इससे मौसम में बरसात के रंग दिखने लगे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर से मिली जानकारी अनुसार वीरवार को कश्मीर में बारिश के आसार हैं। जम्मू में बादल छाए रहने के बाद हल्की बारिश की संभावना है।
जम्मू, जागरण संवाददाता: पिछले कुछ दिनों से जारी मौसम की अठखेलियां वीरवार भी जारी हैं। हालांकि पिछले कुछ दिनों की तरह वीरवार की सुबह का स्वागत भी छाए बादलों के बीच हुआ लेकिन धीरे-धीरे धूप तेज हो रही है।मौसम विभाग से मिली जानकारी अनुसार शाम तक बादल छाने के आसार हैं। वहीं कश्मीर में हल्की बारिश होने की संभावना है।
पिछले 24 घंटों में कटड़ा में सबसे ज्यादा 34.8 एमएम बारिश रिकार्ड की गई। गुलमर्ग में 6.0 एमएम जबकि कुकरनाग में 6.8 एमएम बारिश हुई। श्रीनगर, पहलगाम और काजीगुंड, भद्रवाह में आंशिक बारिश हुई। कटड़ा में हुई बारिश के चलते रात का जम्मू का मौसम राहत भरा रहा।जम्मू-कश्मीर के अधिकतम क्षेत्रों का इन दिनाें तापमान सामान्य से नीचे चल रहा है।
रविवार से जम्मू के किसी न किसी क्षेत्र में बारिश हो रही है। इससे मौसम में बरसात के रंग दिखने लगे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर से मिली जानकारी अनुसार वीरवार को कश्मीर में बारिश के आसार हैं वहीं जम्मू में बादल छाए रहने के बाद हल्की बारिश की संभावना है। विभाग द्वारा जारी सूचना अनुसार रविवार तक उमस भरा मौसम बना रहेगा। कभी हल्के बादल तो कभी घने बादल और बारिश की संभावना दिख रही है।
तेज हवा के साथ कुछ स्थानों पर गर्ज के साथ हल्की बारिश की संभावना है। इन दिनों पूरे जम्मू-कश्मीर में तापमान सामान्य से नीचे चल रहा है। इस वर्ष मई में दो दिन और जून में तीन दिन ही तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर रहा है। जिस तरह का मौसम बना हुआ है। उसे देखते हुए लगता नहीं है कि अब तापमान 40 डिग्री के पार जाएगा। लेकिन उमस बढ़ती जाएगी।
कहां कितना रहा तापमान
- स्थान अधिकतम न्यूनतम
- जम्मू 32.0 23.0
- बनिहाल 25.4 12.7
- बटोत 24.7 14.8
- कटड़ा 28.5 18.0
- भद्रवाह 24.7 12.3
- श्रीनगर 26.7 14.3
- काजीगुंड 25.7 11.6
- पहलगाम 20.4 6.9
- कुपवाड़ा 26.5 13.0
- कोकरनाग 24.0 9.6
- गुलमर्ग 14.0 6.4
- लेह 11.7 5.4
तापमान डिग्री सेल्सियस में