Move to Jagran APP

Jammu Kashmir Weather : इस महीने बारिश की उम्मीद कम, पर तापमान गिरने का सिलसिला जारी

पिछले 24 घंटों में श्रीनगर में 3.8 काजीगुंड में 8.0 पहलगाम में 0.6 कुपवाड़ा में 1.4 कुकरनाग में 4.8 गुलमर्ग में 4.0 बनिहाल में 7.0 बटोत में 3.0 कटड़ा 2.8 एमएम बारिश दर्ज की गई।पिछले दो दिनों में तापमान में तीन-चार डिग्री सेल्सियस के बीच गिरावट दर्ज की गई है।

By Rahul SharmaEdited By: Published: Tue, 12 Oct 2021 11:40 AM (IST)Updated: Tue, 12 Oct 2021 11:41 AM (IST)
Jammu Kashmir Weather : इस महीने बारिश की उम्मीद कम, पर तापमान गिरने का सिलसिला जारी
गुलमर्ग का न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है।

जम्मू, जागरण संवाददाता : पिछले 24 घंटों में कश्मीर के कुछ क्षेत्रों में बर्फबारी और बारिश के बाद जम्मू के बनिहाल, बटोत, कटड़ा आदि क्षेत्रों में हुई हल्की बारिश के बाद ठंड धीरे-धीरे बढ़ने लगी है।लेह में न्यूनतम तापमान पिछले कुछ दिनों से शून्य से नीचे आ गया है।कश्मीर में श्रीनगर को छोड़ सभी क्षेत्राें में न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया है। गुलमर्ग और अमरनाथ की पहाड़ियों पर हुई बर्फबारी के बाद पहलगाम का तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। वहीं गुलमर्ग का न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है।

loksabha election banner

पिछले 24 घंटों में श्रीनगर में 3.8, काजीगुंड में 8.0, पहलगाम में 0.6, कुपवाड़ा में 1.4, कुकरनाग में 4.8, गुलमर्ग में 4.0, बनिहाल में 7.0, बटोत में 3.0, कटड़ा में 2.8 एमएम बारिश दर्ज की गई।पिछले दो दिनों में तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस के बीच गिरावट दर्ज की गई है। दिन की गर्मी बेशक अभी भी ज्यादा है लेकिन रात होते-होते हल्की ठंड का अहसास होने लगा है। रात को एसी, कूलर आदि की जरूरत नहीं रही है।

मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर अनुसार अगले दो सप्ताह तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है लेकिन तापमान गिरने का सिलसिला जारी रहेगा।

रविवार को जम्मू का अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। वहीं माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा का अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान 17.0 डिग्री सेल्सियस रहा। बनिहाल का अधिकतम तापमान 20.2, न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस रहा। बटोत का अधिकतम तापमान 22.7, न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस रहा। भद्रवाह का अधिकतम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

वहीं श्रीनगर का अधिकतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस रहा। काजीगुंड का अधिकतम तापमान 17.8, न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस रहा। पहलगाम का अधिकतम तापमान 14.8, न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। कुकरनाग का अधिकतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस रहा। गुलमर्ग का अधिकतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस रहा। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.