Move to Jagran APP

Jammu Kashmir Weather: बेहाल कर रही गर्मी 10 जुलाई तक बारिश के आसार नहीं

Jammu Kashmir weather जम्मू में भी अब बारिश के आसार 10-11 जुलाई को ही बनते दिख रहे हैं। बुधवार सुबह से गर्मी बेहाल कर रही है।दोपहर होते-होते घरों ने निकलना मुश्किल है।धूप निकलते ही चुभन भरी गर्मी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है।

By Rahul SharmaEdited By: Published: Wed, 07 Jul 2021 12:02 PM (IST)Updated: Wed, 07 Jul 2021 12:02 PM (IST)
गर्मी के बीच अघोषित बिजली कटौती लोगों की परेशानियां बढ़ा रही है।

जम्मू, जागरण संवाददाता: बढ़ते मानसून के इंतजार के बीच गर्मी और उमस बेहाल कर रही है।जून के आखिरी हफ्ते में सूरज की किरणों ने कहर बरपा रखा है। धरती जैसे गरम तवा बन गई है, तपती सड़कों पर नंगा पांव पड़ जाए तो फफोले पड़ जाने का खतरा महसूस होने लग रहा है।

loksabha election banner

पिछले कुछ दिनों से प्री मानसून की बारिश बीच-बीच में हुई है लेकिन उसने भी उमस बढ़ाने का ही काम किया है। अभी इस गर्मी और उमस से जल्द राहत मिलने के भी आसार नहीं दिख रहे। मानसून पहले ही राह भटक चुके हैं और काफी देर्री से पहुंचने की संभावना है। हालांकि मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर ने 13 जून को ही मानसून के जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में दस्तक देने की जानकारी साझा की थी लेकिन अब कहा जा रहा है कि 10 जुलाई को मानसून दिल्ली पहुंचेगा।

वहीं जम्मू में भी अब बारिश के आसार 10-11 जुलाई को ही बनते दिख रहे हैं। बुधवार सुबह से गर्मी बेहाल कर रही है।दोपहर होते-होते घरों ने निकलना मुश्किल है।धूप निकलते ही चुभन भरी गर्मी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है।इस गर्मी के बीच अघोषित बिजली कटौती लोगों की परेशानियां बढ़ा रही है।

जम्मू का अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।श्रीनगर का अधिकतम तापमान 30.9, न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कहां कितना रहा तापमान

स्थान अधिकतम न्यूनतम

  • जम्मू 38.8 27.7
  • बनिहाल 30.6 15.4
  • बटोत 29.4 18.6
  • कटड़ा 35.7 25.6
  • भद्रवाह 31.1 17.2
  • श्रीनगर 30.9 16.8
  • काजीगुंड 27.9 14.5
  • पहलगाम 27.9 10.7
  • कुपवाड़ा 30.4 13.0
  • कोकरनाग 29.7 14.5
  • गुलमर्ग 21.4 11.4
  • लेह 25.6 8.9
  • कारगिल 26.4 15.0

तापमान डिग्री सेल्सियस में 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.