'इंशाल्लाह! ईरान जीतेगा, अमेरिका-इजरायल के सैनिकों में...'; युद्ध को लेकर महबूबा मुफ्ती का बड़ा बयान
महबूबा मुफ्ती ने ईरान-अमेरिका संघर्ष पर बयान दिया, ईरान की जीत की उम्मीद जताई और अमेरिकी सैनिकों में इच्छाशक्ति की कमी बताई।
-1774876211721_m.webp)
जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती। फाइल फोटो
HighLights
ईरान-अमेरिका युद्ध में ईरान की जीत की उम्मीद जताई।
जम्मू-कश्मीर सरकार की इच्छाशक्ति की कमी पर सवाल उठाए।
दैनिक वेतनभोगियों के नियमितीकरण पर जोर दिया।
राज्य ब्यूरो, जम्मू। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) की अध्यक्ष और जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने सोमवार को कहा कि ईरान त्याग और बलिदान की भावना से प्रेरित है और इंशाल्लाह वह जीतेगा।
उन्होंने दावा किया कि अमेरिका और इजराइल के सैनिकों में लड़ने की इच्छाशक्ति की कमी है, जबकि ईरानी पूरी दृढ़ता के साथ डटे हुए हैं।
इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के नेजतृत्व वाली मौजूदा प्रदेश सरकार में इच्छा शक्ति के अभाव का दावा करते हुए कहा कि यह सरकार अपनी हर नाकामी के लिए राज्य का दर्जा न होना ही जिम्मेदार ठहरती है, लेकिन प्रदेश में दैनिक वेतनभोगिये की सेवाओं के नियमितीकरण से लेकर नए जिलों के गठन तक के कानून पारित करने व उन्हें लागू करने का अधिकार इसके पास है।
युद्ध पर महबूबा मुफ्ती का बड़ा बयान
आज यहां विधानसभा परिसर के बार पत्रकारों के साथ बातचीत में महबूबा मुफ्ती ने ईरान-अमेरिका युद्ध पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि अमेरिका ने जिस तरह स ईरान पर हमला किया है, वह अत्यंत निदंनीय है। यह पूरी इंसानियत के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि अमेरिका-इजरायल यह युद्ध हारेंगे, क्योंकि उनकी फौज जमीनी लड़ाई लडने से बच रही है। इंशाल्लाह, ईरान ही जीतेगा।
प्रदेश विधानसभा में पीडीपी के सदस्यों द्वारा लाए गए बिलाें से जुड़े सवाल के जवाब में पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि मौजूदा सरकार यह दावा नहीं कर सकती कि उसके पास इन बिलों केा पारित करने का अधिकार नहीं है, वह इनसे बचने के लिए राज्य के दर्जे का बहाना नहीं लगा सकती।
राज्य का दर्जा बहाल किए बिना भी महत्वपूर्ण कानून बनाए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश की सरकार के पास दैनिक वेतनभोगियों, भूमि अधिकारों और नए प्रशासनिक संभाग व जिलों के गठन से जुड़े कानून पारित करने का अधिकार है।
अपने वादे से बच रही उमर सरकार
महबूबा मुफ्ती ने कहा कि सरकार को अपने वादे पूरे करने चाहिए। उसने युवाओं का एक लाख रोजगार देने का दावा किया था, आरक्षण को युक्तिसंगत बनाने का वादा किया था, लेकिन आज वह इन वादों को पूरा करने से बच रही है।
उन्होंने दैनिक वेतनभोगियों से संबंधित प्रावधानों की पुनः समीक्षा करने और मानवीय आधार पर बिना राजनीतिक हस्तक्षेप के उन्हें नियमित करने की मांग करते हुए एसआरआे से संबधित लंबित मुद्दों के समाधान के लिए पुनर्विचार की भी अपील की।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि मौजूदा विधानसभा सत्र के दौरान उनकी पार्टी पीडीपी ने कई विधेयक पेश किए हैंञ इन विधेयकों के जरिए हम जम्मू कश्मीर की जनता लोकतांत्रिक संस्थानों में औरम जबूत बनाना चाहते हैं।
महबूबा मुफती ने आरोप लगाया कि 2019 के बाद से विधानसभा कमजोर हुई है और पीडीपी एक विपक्षी दल के रूप में इसे ईंट दर ईंट फिर से खड़ा करने में जुटी है।
दैनिक वेतनभोगियों की आर्थिक स्थिति बेहद खराब
उन्होंने बताया कि प्रस्तावित विधेयकों में दैनिक वेतनभोगियों, भूमि अधिकारों और चिनाब घाटी व पीर पंजाल क्षेत्र के लिए अलग संभाग के गठन से जुड़े मुद्दे शामिल हैं। भूमि अधिकार विधेयक का उद्देश्य वर्षों से जमीन पर रह रहे लोगों को मालिकाना हक देना है।
वहीं, उन्होंने यह भी कहा कि सरकारी विभागों में लंबे समय से कार्यरत दैनिक वेतनभोगियों की आर्थिक स्थिति बेहद खराब है और वे अब तक नियमित नहीं किए गए हैं।
मुफ्ती ने कहा कि सरकार और विपक्ष दोनों को मिलकर विधानसभा के अधिकारहीन होने के मुद्दे को दूर करना होगा और इसकी प्रभावशीलता को बहाल करना होगा। उन्होंने दोहराया कि केंद्र शासित प्रदेश के ढांचे के भीतर रहकर भी शासन और जनकल्याण से जुड़े अहम मुद्दों का समाधान किया जा सकता है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।