विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

डोगरा राजपरिवार और पंजाब के बादल परिवार में जुड़ा नया रिश्ता, अमर महल में राजकुमार मार्तंड और रिया का भव्य रिसेप्शन

Published: Mon, 16 Nov 2026 11:17 AM (IST)

जम्मू के अमर महल में राजकुमार मार्तंड सिंह और रिया बादल का भव्य विवाह समारोह आयोजित हुआ। इसमें मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने नवदंपति को आशीर्वाद दिया।

राजकुमार मार्तंड सिंह और रिया बादल के भव्य विवाह आशीर्वाद देते हुए सौः इंटरनेट मीडिया

राजकुमार मार्तंड सिंह और रिया बादल के भव्य विवाह आशीर्वाद देते हुए सौः इंटरनेट मीडिया

HighLights

  1. राजकुमार मार्तंड सिंह और रिया बादल का रिसेप्शन अमर महल में

  2. मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला सहित कई गणमान्य व्यक्ति हुए शामिल

  3. डोगरा और बादल परिवार के बीच नए रिश्ते का प्रतीक

जागरण संवाददाता, जम्मू। जम्मू के ऐतिहासिक एवं प्रतिष्ठित अमर महल में रविवार को राजकुमार मार्तंड सिंह और रिया बादल का भव्य विवाह समारोह (रिसेप्शन) आयोजित किया गया। इसमें हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंदर गुप्ता, जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सहित राजनीति, प्रशासन और अन्य क्षेत्रों की कई प्रमुख हस्तियों ने शिरकत कर नवदंपति को शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दिया।

badal_family (1)

मार्तंड सिंह, युवराज विक्रमादित्य सिंह और युवरानी चित्रांगदा राजे के पुत्र तथा जम्मू-कश्मीर के पूर्व सदर-ए-रियासत और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. करण सिंह के पौत्र हैं। यह विवाह जम्मू-कश्मीर के प्रतिष्ठित डोगरा राजपरिवार और पंजाब के बादल परिवार के बीच पारिवारिक रिश्ते का नया अध्याय है।

रिया बादल पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल और वीनू बादल की पुत्री हैं। अमर महल में आयोजित इस भव्य समारोह में डोगरा संस्कृति, शाही परंपराओं और पारंपरिक मेहमाननवाजी की झलक देखने को मिली।

rajkumars

समारोह में शामिल हुए अतिथियों ने नवविवाहित जोड़े के सुखद एवं खुशहाल वैवाहिक जीवन की कामना की। इस अवसर पर युवराज विक्रमादित्य सिंह और युवरानी चित्रांगदा राजे ने समारोह में पहुंचकर नवदंपति को आशीर्वाद देने वाले सभी शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया।

वहीं, जम्मू-कश्मीर के पूर्व सदर-ए-रियासत और जेके धर्मार्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं ट्रस्टी डॉ. करण सिंह ने ऐतिहासिक श्री रणबीरेश्वर मंदिर को एक प्राचीन रुद्राक्ष आसन भेंट किया। राजकुमार मार्तंड सिंह और रिया बादल के भव्य विवाह समारोह में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला आशीर्वाद देते हुए।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।