कुपवाड़ा के मंसूर मजीद को वैज्ञानिक रिसर्च अवार्ड
उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा के विद्यार्थी ने अंतर्राष्ट्रीय कांफ्रेंस में बेहतर प्रकाशन के लिए अंतर्राष्ट्रीय वैज्ञानिक रिसर्च अवार्ड हासिल किया है। कुपवाड़ा के नटनूसा के मंसूर मजीद लोन को वैज्ञानिक रिसर्च अवार्ड मिला। अंतर्राष्ट्रीय कांफ्रेंस का आयोज
जम्मू : उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा के विद्यार्थी ने अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस में बेहतर प्रकाशन के लिए अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक रिसर्च अवार्ड हासिल किया है। कुपवाड़ा के नटनूसा के मंसूर मजीद लोन को वैज्ञानिक रिसर्च अवार्ड मिला। अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस का आयोजन डीपी चतुर्वेदी आर्टस, कॉमर्स, साइंस और एजूकेशन कॉलेज सियोनी मध्य प्रदेश ने किया था।
यह कांफ्रेंस 17 और 18 मार्च को आयोजित की गई, जिसका विषय था पर्यावरण में बदलाव, जैव विविधता और संतुलित संसाधन प्रबंधन। कांफ्रेंस को केंद्रीय पर्यावरण, वन मंत्रालय, मध्य प्रदेश काउंसिल ऑफ साइंस एंड टेक्नोलाजी और इंडियन काउंसिल ऑफ सोशल साइंस रिसर्च ने प्रायोजित किया था।