राज्यपाल को दी सीमा पर हालात की जानकारी
राज्य ब्यूरो, जम्मू : सेना की 26 इंफेंट्री डिवीजन के जीओसी मेजर जनरल शरद कपूर ने शनिवार क
By JagranEdited By: Published: Sun, 11 Nov 2018 06:13 AM (IST)Updated: Sun, 11 Nov 2018 06:13 AM (IST)
राज्य ब्यूरो, जम्मू : सेना की 26 इंफेंट्री डिवीजन के जीओसी मेजर जनरल शरद कपूर ने शनिवार को राजभवन में राज्यपाल सत्यपाल मलिक से मुलाकात की। मेजर जनरल कपूर ने राज्यपाल को अपने कार्याधिकार क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सीमा और एलओसी की मौजूदा स्थिति, घुसपैठरोधी तंत्र और संघर्ष विराम के उल्लंघन से पैदा स्थिति से निपटने की तैयारियों से अवगत कराया। उन्होंने घुसपैठ के लिए आतंकियों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले तौर तरीकों से संबंधित मुद्दों पर भी राज्यपाल के साथ विचार-विमर्श किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें