गृह मंत्रालय का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 2 IAS अधिकारियों का तबादला; लद्दाख भेजे गए राकेश मिन्हास और फज लुल
गृह मंत्रालय ने जम्मू-कश्मीर के दो आईएएस अधिकारियों, राकेश मिन्हास और फ़ज़ लुल हसीब, को तत्काल प्रभाव से लद्दाख स्थानांतरित कर दिया है।
-1794066089188_m.webp)
2 IAS अधिकारियों का तबादला। सांकेतिक फोटो
HighLights
गृह मंत्रालय ने दो आईएएस अधिकारियों का तबादला किया।
राकेश मिन्हास और फ़ज़ लुल हसीब लद्दाख भेजे गए।
दोनों अधिकारी जम्मू-कश्मीर में महत्वपूर्ण पदों पर थे।
राज्य ब्यूरो, जम्मू। गृह मंत्रालय ने जम्मू-कश्मीर से दो आइएएस अधिकारियों का लद्दाख तबादला करने का आदेश दिया है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार 2016 बैच के आइएएस अधिकारी राकेश मिन्हास और 2018 बैच के आइएएस अधिकारी फ़ज लुल हसीब का केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में तबादला कर दिया गया है।
मिन्हास जम्मू-कश्मीर में आयुष्मान भारत योजना के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में काम कर रहे थे। इससे पहले वे जम्मू और कठुआ के उपायुक्त जैसे महत्वपूर्ण प्रशासनिक पदों पर भी रह चुके हैं।
हसीब ने भी जम्मू-कश्मीर में कई अहम प्रशासनिक पदों पर काम किया है, जिनमें श्रीनगर नगर निगम के आयुक्त और उपायुक्त के पद शामिल हैं। मंत्रालय के आदेश में कहा गया है कि इन तबादलों को सक्षम प्राधिकारी ने मंजूरी दे दी है और ये अगले आदेश तक प्रभावी रहेंगे।