शाह के पहुंचने से पहले लुट गए खाने के पैकेट
जागरण संवाददाता जम्मू भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के रैली स्थल पर पहुंचने से पहले लो
जागरण संवाददाता, जम्मू : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के रैली स्थल पर पहुंचने से पहले लोगों ने पेट पूजा कर ली। रैली में शामिल लोगों के लिए आयोजकों ने खाने का बंदोबस्त किया था और उनके लिए खाने के पैकेट मंगवाए थे। शाह रैली में तय समय से डेढ़ घंटे देरी से पहुंचे थे, जिस कारण वहां फूड पैकेटों की लूट मच गई। जिसके हाथ जो आया वह लेकर चलते बना।
लोग दूर-दूर से रैली में शामिल होने के लिए आए थे। वे सुबह से ही रैली स्थल पर पहुंच गए थे। उन्हें भूख लगने लगी थी। बाद में लोगों के सब्र का बांध टूट गया और डिब्बे लूटने की होड़ मच गई। कई लोगों के हाथ छह-छह डिब्बे लग गए तो कोई हाथ मलता रह गया। लोगों ने रैली स्थल पर सड़क किनारे बैठकर ही पेट पूजा की फिर उन्हें कुछ संतोष हुआ। पेट पूजा करने के बाद लोग अमित शाह की रैली में उनका भाषण सुनने के लिए आराम से बैठ गए