विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Loksabha Election: जम्मू में आज से भाजपा का प्रचार तेज, खुलेंगे चुनाव कार्यालय ; केंद्रीय मंत्री करेंगे उद्घाटन

By vivek singh Edited By: Jeet Kumar
Published: Tue, 30 Jan 2024 05:00 AM (IST)

भाजपा मंगलवार से प्रदेश की सभी संसदीय सीटों के लिए अपने चुनाव कार्यालय खोलने के साथ बड़े पैमाने पर प्रचार ...और पढ़ें

जम्मू में आज से भाजपा का प्रचार तेज, खुलेंगे चुनाव कार्यालय
जम्मू में आज से भाजपा का प्रचार तेज, खुलेंगे चुनाव कार्यालय

राज्य ब्यूरो, जम्मू। प्रदेश भारतीय जनता पार्टी मंगलवार से प्रदेश की सभी संसदीय सीटों के लिए अपने चुनाव कार्यालय खोलने के साथ बड़े पैमाने पर प्रचार अभियान शुरू करेगी। प्रदेश भाजपा का फरवरी से प्रचार तेज हो जाएगा। प्रदेश के विभिन्न जिलों में प्रचार अभियान करने के लिए वरिष्ठ नेताओं के दौरे शुरू हो जाएंगे। पार्टी ने मंगलवार को प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में चुनाव कार्यालय खोलने के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की ड्यूटी लगाई है।

इन जगहों पर खुलेंगे चुनावी कार्यालय

मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना प्रदेश की सभी पांच लोकसभा सीटों के प्रभारी वरिष्ठ नेता डा. निर्मल सिंह के साथ जम्मू से सभी चुनावी कार्यालयों का ई उद्घाटन करेंगे। रैना बख्शी नगर में चुनाव कार्यालय के उद्घाटन में मौजूद रहेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय के राज्यमंत्री डा. जितेंद्र सिंह ऊधमपुर में पार्टी के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। अनंतनाग में भाजपा प्रवक्ता अल्ताफ ठाकुर, पूर्व एमएलसी सोफी युसूफ के साथ चुनाव कार्यालय खोलेंगे। श्रीनगर में राज्यसभा के सदस्य गुलाम अली खटाना, वरिष्ठ नेता आरिफ राजा के साथ व बारामुला में प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा, वरिष्ठ नेता अनवर खान के साथ कार्यालय का उद्घाटन करेंगे।

अशोक कौल कश्मीर पहुंचे

प्रदेश भाजपा ने चुनाव को लेकर 38 कमेटियों का गठन करने के साथ पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की चुनावी संबंधी ड्यूटियां लगाई है। संगठन महामंत्री अशोक कौल कश्मीर पहुंच गए हैं। उन्होंने श्रीनगर में पार्टी नेताओं से बैठक कर अनंतनाग सीट के लिए प्रचार अभियान को तेजी देने की रणनीति बनाई। पार्टी मोदी सरकार की उपलब्धियां लेकर बड़े पैमाने पर लोगों के बीच जाने के लिए कार्यक्रम करने जा रही है। आठ फरवरी से पार्टी के 15 हजार कार्यकर्ता प्रदेश के सभी गांवों में 24 घंटे तक डेरा डाल कर लोगों की सुध लेंगे।

इस अभियान को कामयाब बनाने के लिए प्रदेश स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला के आयोजन के बाद अब पार्टी मंडल स्तर पर कार्यशालाएं कर कार्यकर्ताओं को गांव जाने के लिए तैयार कर रही है। जिलों में ये कार्यशालाएं तीन फरवरी तक होंगी।

भाजपा का चुनाव प्रचार चरम पर पहुंच जाएगा

प्रदेश में सभी लोकसभा सीटों के भाजपा प्रभारी डा. निर्मल सिंह ने बताया कि मंगलवार को कार्यालयों के उद्घाटन के ही भाजपा का चुनाव प्रचार चरम पर पहुंच जाएगा। चुनाव प्रबंधन समितियों के गठन के साथ ही लोकसभा सीटों पर चुनाव को ध्यान में रखकर भाजपा के कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे। पार्टी के साथ नेता व कार्यकर्ता बेहतर समन्वय, कड़ी मेहनत से जीत के लक्ष्य को हासिल करेंगे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।