Lockdown in Jammu: लॉकडाउन को लेकर चर्चाओं का दौर गर्माया, आज शाम तक आ सकता है नया आदेश
प्रशासनिक सूत्रों की माने तो सरकार को स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार करने के लिए मई अंत तक समय चाहिए। भगवती नगर में निर्माणाधीन 500 बैड का कोविड अस्थायी अस्पताल भी मई के अंतिम सप्ताह में शुरू होने की उम्मीद है।
जम्मू, जागरण संवाददाता: कोविड-19 की दूसरी लहर की चेन तोड़ने के लिए सोमवार सुबह सात बजे तक पूरे प्रदेश में लॉकडाउन लगाया गया है। यह लॉकडाउन सोमवार, 17 मई को सुबह सात बजे समाप्त हो रहा है। ऐसे में यह लॉकडाउन जारी रहेगा या सोमवार से कुछ गतिविधियों को अनुमति दी जाएगी, इसे लेकर चर्चाओं का दौर गर्माया हुआ है।
लॉकडाउन को लेकर सरकार क्या फैसला लेगी, यह आज शाम तक या रविवार को स्पष्ट हो जाएगा। पिछले एक पखवाड़े से जारी इस लॉकडाउन के कारण जम्मू जिले में नए कोरोना संक्रमित मामलों में तो कुछ हद तक स्थिरता आई है लेकिन मौत के आंकड़़ों में कोई कमी नहीं आ रही। ऐसे में चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्री जैसे प्रमुख संगठनों ने भी लॉकडाउन जारी रखने पर सवाल खड़े करते हुए कहा है कि अगर लॉकडाउन में भी मौतों का सिलिसला यूं ही जारी है तो इसका क्या फायदा?
प्रशासनिक सूत्रों की माने तो सरकार को स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार करने के लिए मई अंत तक समय चाहिए। भगवती नगर में निर्माणाधीन 500 बैड का कोविड अस्थायी अस्पताल भी मई के अंतिम सप्ताह में शुरू होने की उम्मीद है। इसके साथ गवर्नमेंट मेडिकल कालेज अस्पताल व अस्पतालों में भी बैडों की क्षमता लगातार बढ़ाई जा रही है। ऐसे में कम से कम एक सप्ताह का समय और लगने की संभावना है और सरकार नहीं चाहती कि इस दौरान हालात किसी तरह से बेकाबू हो। इसलिए लॉकडाउन को आगे बढ़ाने का लगभग फैसला हो चुका है।
ऐसी उम्मीद है कि आज शाम तक प्रदेश प्रशासन की ओर से जारी मौजूदा लॉकडाउन पर आगे का आदेश जारी कर दिया जाएगा।
लॉकडाउन में आए नए मामले :
29 अप्रैल :
- प्रदेश स्तर पर मामले : 3474
- जम्मू जिले में मामले : 489
30 अप्रैल :
- प्रदेश स्तर पर मामले : 3532
- जम्मू जिले में मामले : 495
पहली मई :
- प्रदेश स्तर पर मामले : 3832
- जम्मू जिले में मामले : 504
दो मई :
- प्रदेश स्तर पर मामले : 3571
- जम्मू जिले में मामले : 486
तीन मई :
- प्रदेश स्तर पर मामले : 3733
- जम्मू जिले में मामले : 584
चार मई :
- प्रदेश स्तर पर मामले : 4650
- जम्मू जिले में मामले : 598
पांच मई :
- प्रदेश स्तर पर मामले : 4716
- जम्मू जिले में मामले : 598
छह मई :
- प्रदेश स्तर पर मामले : 4926
- जम्मू जिले में मामले : 617
सात मई :
- प्रदेश स्तर पर मामले : 5443
- जम्मू जिले में मामले : 639
आठ मई :
- प्रदेश स्तर पर मामले : 4788
- जम्मू जिले में मामले : 634
नौ मई :
- प्रदेश स्तर पर मामले : 5190
- जम्मू जिले में मामले : 658
दस मई :
- प्रदेश स्तर पर मामले : 3614
- जम्मू जिले में मामले : 658
11 मई :
- प्रदेश स्तर पर मामले : 4352
- जम्मू जिले में मामले : 602
12 मई :
- प्रदेश स्तर पर मामले : 4509
- जम्मू जिले में मामले : 621
13 मई :
- प्रदेश स्तर पर मामले : 4356
- जम्मू जिले में मामले : 624
14 मई :
- प्रदेश स्तर पर मामले : 3027
- जम्मू जिले में मामले : 534