पहले चरण के लिए प्रचार थमा
राज्य ब्यूरो, जम्मू : निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए आठ अक्टूबर को होने वाले मतदान के लिए
राज्य ब्यूरो, जम्मू : निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए आठ अक्टूबर को होने वाले मतदान के लिए शनिवार शाम को प्रचार थम गया। भाजपा, कांग्रेस, पैंथर्स पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने अपने-अपने उम्मीदवारों के पक्ष में जमकर प्रचार किया। रैलियां निकाली, जनसभाएं की और लोगों के घर-घर जाकर पोस्टर बांटकर वोट मांगे। निर्दलीयों ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी। कल यहां होगा मतदान :
-जम्मू संभाग : जम्मू नगर निगम के 75 वार्ड के अलावा बिश्नाह, अरनिया, आरएसपुरा, घो मंहासा, अखनूर, ज्यौडियां, खौड़, राजौरी, थन्नामंडी, नौशहरा, सुंदरबनी, कालाकोट, पुंछ, सुरनकोट के अलावा कारगिल व लेह।
-कश्मीर संभाग : कुपवाड़ा, बांडीपोर, बारामुला, बड़गाम, चडूरा, खान साहिब, कुलगाम, देवसर, अच्छाबल, कुकरनाग, काजीगुंड व श्रीनगर नगर निगम के तीन वार्ड।
-पहले चरण में 422 वार्ड में मतदान होगा। इन वार्ड में कुल 1441 उम्मीदवार मैदान में थे, जिसमें से 78 निर्विरोध चुने जा चुके है। अब 1283 उम्मीदवार मैदान में है। मतदान सुबह सात से शाम चार बजे तक होगा। आठ को सरकारी अवकाश :
राज्य ब्यूरो, जम्मू : निकाय चुनाव के लिए पहले चरण के तहत आठ अक्टूबर, सोमवार को होने वाले मतदान को देखते हुए सरकार ने चुनाव वाले क्षेत्रों में सरकारी अवकाश की घोषणा कर दी है। इस संबंध में सामान्य प्रशासनिक विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। सरकारी अवकाश उन्हीं क्षेत्रों में होगा, जिसमें उस दिन मतदान होगा। जिन कर्मचारियों ने दूसरे क्षेत्रों में वोट डालने जाना है, उन्हें विशेष कैजुएल लीव दी जाएगी और उन्हें वोट डालने का सुबूत देना होगा। निकाय चुनाव चार चरणों में होने हैं।