Jammu Kashmir Weather: हल्की बारिश ने गर्मी से दिलाई कुछ राहत, शाम तक फिर बूंदाबांदी होने के आसार
जम्मू का अधिकतम 35.8 न्यूनतम तामपान 25.7 डिग्री सेल्सियस रहा। कटड़ा का अधिकतम तापमान 32.8 न्यूनतम तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस रहा।
जम्मू, जागरण संवाददाता : आज सुबह राहत भरी रही। बुधवार देर रात और वीरवार सुबह हुई हल्की बारिश ने लोगों को गर्मी से निजात दिलाई। हालांकि दोपहर होते-होेते गर्मी अपना प्रभाव दिखाने लगी है। पिछले कुछ दिनों से तापामन भी सामान्य से ऊपर ही चल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर से मिली जानकारी अनुसार वीरवार को कश्मीर अौर जम्मू संभाग में कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश की संभावना है।
पिछले 24 घंटों में जम्मू में 17.2 एमएमए बारिश रिकार्ड की गई। कटड़ा में सबसे ज्यादा 29.9 एमएम बारिश दर्ज की गई। वहीं बनिहाल, भद्रवाह आदि क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हुई।
इस वर्ष अभी तक सामान्य से करीब आधी बारिश हुई है। अगस्त के पहले सप्ताह तक सामान्य से 224 एमएम कम बारिश हुई है। मानसून के दौरान कम बारिश किसानों की चिंता बढ़ा रही है। अक्सर जम्मू में जुलाई महीने में सबसे ज्यादा बारिश होती थी लेकिन इस वर्ष जुलाई में मात्र 154.6 एमएम बारिश हुई। इस महीने सामान्य बारिश 331.4 एमएम होती है। जून में भी इस वर्ष बहुत कम बारिश हुई। जून की सामान्य बारिश 87.5 एमएम है लेकिन इस वर्ष 58.6 एमएम बारिश ही हुई है। अगस्त में भी अभी तक सामान्य से कम बारिश ही हुई है। पिछले 13 दिनों में करीब 94 एमएम बारिश हुई है। जो सामान्य से काफी कम है। जुलाई के अंत तक सामान्य से 224 एमएम कम बारिश हुई है।
वीरवार को श्रीनगर का अधकितम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस, पहलगाम का अधिकतम तापमान 29.1, न्यूनतम तापमान 14.7 डिग्री सेल्सियस रहा। बनिहाल का अधिकतम तामपान 29.1 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 14.7 डिग्री सेल्सियस रहा। गुलमर्ग का अधिकतम तामपान 25.2 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
जम्मू का अधिकतम 35.8, न्यूनतम तामपान 25.7 डिग्री सेल्सियस रहा। कटड़ा का अधिकतम तापमान 32.8, न्यूनतम तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस रहा। लेह का अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 18.7 डिग्री सेल्सियस रहा। कारगिल का अधिकतम तापमान 31.9, न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस रहा।