Kashmir Target Killings : आतंकवादियों, उनके सहयोगियों से निपटने के लिए सुरक्षाबलों को पूरी आजादी : उपराज्यपाल
Kashmir Target Killings एडीजीपी कश्मीर विजय कुमार ने कन्नौज के दो श्रमिकों की हत्या में लिप्त दो आतंकवादियों के पकड़े जाने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि यह हमला लश्यकर के जिला कमांडर आबिद और एरिया कमांडर दानिश के कहने पर हुआ है।
श्रीनगर, जेएनएन : कश्मीर में बेगुनाहों का खून बहाने वालों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। आतंकवादी हो या उनका साथ देने वाले सहयोगी, दोनों को कुचलने की कोशिशें तेज कर दी गई हैं। सुरक्षाबलों को इनसे निपटने के लिए पूरी आजादी है। सभ्य समाज के लिए आतंकवाद एक अभिशाप है। हर समुदाय के लोगों को जघन्य कृत्यों की निंदा करने और आतंक और उसके तत्वों को जड़ से खत्म करने के लिए एक साथ आना चाहिए।
ये बात उपराज्यपाल मनोह सिन्हा ने अपने अधिकारिक ट्वीटर हैंडल के माध्यम से कही। उन्होंने शोपियां के हरमेन इलाके में देर रात ग्रेनेड हमले में मारे गए उत्तर प्रदेश के कन्नौज इलाके के दौ श्रमिकों मनीष कुमार और राम सागर की मृत्य पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि इस बर्बर आतंकी हमले की शब्दों में पर्याप्त निंदा नहीं हो सकती। उनके परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है।
Words cannot adequately condemn today's barbaric terror attack on Manish Kumar and Ram Sagar from Kannauj, UP. My deepest condolence to their families. One terrorist has been arrested & hunt is on for the others. Security apparatus has been directed to launch coordinated CT ops.— Office of LG J&K (@OfficeOfLGJandK) October 18, 2022
उपराज्यपाल ने यह जानकारी भी दी कि उन्होंने जिला प्रशासन शोपियां के वरिष्ठ अधिकारियों को पूरे सम्मान के साथ दोनों श्रमिकों के पार्थिव शरीरों को उनके संबंधित गांवों तक पहुंचाने की व्यवस्था करने के लिए प्रतिनियुक्त किया है।
आपको बता दें कि हरमेन में ही बीती रात आतंकियों ने कन्नौज उत्तर प्रदेश के दो श्रमिकों की हत्या की है। हत्या में ग्रेनेड का इस्तेमाल किया गया है। उपराज्यपाल ने शोपियां में तैनात सुरक्षा अधिकारियों से मौजूदा हालत के बारे में जाना और वहां रह रहे अन्य श्रमिकों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा भी लिया।
इसी बीच एडीजीपी कश्मीर विजय कुमार ने कन्नौज के दो श्रमिकों की हत्या में लिप्त दो आतंकवादियों के पकड़े जाने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि यह हमला लश्यकर के जिला कमांडर आबिद और एरिया कमांडर दानिश के कहने पर हुआ है। इन दोनों के ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। जल्द ही यह दोनों भी पकड़े जाएंगे। उन्होंने जानकारी भी दी कि कश्मीर में बाहरी श्रमिक आतंकियों के निशाने पर हैं।