'आटे की कतारों वाले मुल्क की बात क्यों?' फारूक अब्दुल्ला के पाकिस्तान वाले बयान पर LG मनोज सिन्हा का पलटवार
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने फारूक अब्दुल्ला के पाकिस्तान संबंधी बयान पर तीखा पलटवार किया है। उन्होंने सवाल उठाया कि भारत ...और पढ़ें
-1793478223518_m.webp)
फारूक अब्दुल्ला और मनोज सिन्हा। फाइल फोटो
HighLights
उपराज्यपाल सिन्हा ने फारूक अब्दुल्ला के बयान पर सवाल उठाए।
कहा, आटे की कतारों वाले मुल्क की बात क्यों?
अलगाववादियों, आतंकियों को जम्मू-कश्मीर में जगह नहीं।
राज्य ब्यूरो, जम्मू। नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष डा फारूक अब्दुल्ला के पाकिस्तान संबंधी बयान से राजनीतिक विवाद खड़ा होने के एक सप्ताह बाद शनिवार को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सवाल उठाया कि कुछ लोग भारत की उपलब्धियों को उजागर करने के बजाय पड़ोसी देश की बात क्यों करते हैं।
हम क्योें उस मुल्क की बातें करते है जहां आटे के ीिए लंबी कतारे हैं। इसके साथ ही उन्होंने आतंकियों-अलगाववादिों और उनके समर्थकों को कठोरकार्रवाई की चेतावनी देेते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर में उन लोगों के लिए कोई जगह नहीं है, जिनका अस्तित्व अलगाववाद और संघर्ष के कारोबार पर निर्भर था।
आटे की कतार लगने वाले देश की चर्चा क्यों
शेरे कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर एसकेआइसीसी में जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के आठवें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए उपराज्यपाल सिन्हा ने नेशनल कान्फ्रेंस अध्यक्ष की ओर स्पष्ट संकेत करते हुए कहा कि भारत की बात करने के बजाय हम उस देश की बात कर रहे हैं, जहां आटे के लिए लंबी कतारें लगी हुई हैं।
भारत की बात करने के बजाय, जिसकी महिमा दुनिया के हर अंतरराष्ट्रीय मंच पर स्थापित हुई है, हम एक असफल देश की चर्चा कर रहे हैं।”
आतंकवाद और हिंसा की ओर धकेलने की कोशिश
उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोग, विशेषकर कश्मीर घाटी के निवासी, उन लोगों को पहचान चुके हैं, जिन पर उन्होंने जम्मू-कश्मीर को फिर से आतंकवाद और हिंसा की ओर धकेलने की कोशिश करने का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में अब उन लोगों के लिए कोई जगह नहीं है, जिनका अस्तित्व अलगाववाद और संघर्ष के कारोबार पर निर्भर था। मुझे खुशी है कि जम्मू-कश्मीर के आम लोग, विशेषकर कश्मीर घाटी के निवासी, अब ऐसे लोगों के चेहरों को पहचान चुके हैं।”
क्या बोले थे फारूक अब्दुल्ला
गौरतलब है कि 24 अक्टूबर को डा फारूक अब्दुल्ला ने बारामूला में नेशनल कान्फ्रेंस के कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करते हुए कश्मीर मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर लगातार उठाने के लिए पाकिस्तान के प्रयासों को इसका मुद्दा जीवित रखने का श्रेय दिया था।
फारूक ने कहा था कि हमारा पड़ोसी लगातार उनके पीछे पड़ा हुआ है। वह हर जगह जाकर कहता है कि कश्मीर का मुद्दा अभी तक हल नहीं हुआ है। वह हमारी रक्षा कर रहा है, वरना उनकी नीयत ठीक नहीं है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।