Move to Jagran APP

Jammu : अखनूर के जड़ में तारबंदी में फंसा तेंदुआ, वन सरंक्षण विभाग की टीम मौके पर पहुंची

तेंदुए को बेहोश किया जाएगा। इसके बाद उसे पकड़ा जाएगा। एसएचओ अखनूर हिलाल ने बताया कि अखनूर क्षेत्र में इससे पूर्व तेंदुए द्वारा लोगों पर हमला करने का कोई भी मामला हाल ही में प्रकाश में नहीं आया है। तेंदुआ रास्ता भड़क कर गांव की सीमा तक पहुंच गया होगा।

By Rahul SharmaEdited By: Published: Tue, 26 Oct 2021 11:52 AM (IST)Updated: Tue, 26 Oct 2021 11:52 AM (IST)
Jammu : अखनूर के जड़ में तारबंदी में फंसा तेंदुआ, वन सरंक्षण विभाग की टीम मौके पर पहुंची
गांववासियों में दहशत का माहौल व्याप्त है। उन्हें जरूरी दिशा निर्देश दिए जा रहे है।

जम्मू, जागरण संवाददाता : सीमांत क्षेत्र के गांव जड़ में जंगली जानवरों को खेत में रहने के लिए ग्रामिणों द्वारा लगाई गई तारबंदी में एक तेंदुआ फंस गया। कई घंटे तक तेंदुआ तारबंदी में फंसा रहा, जिससे उसके पांव में चोट भी आ गई। तेंदुए को पकड़ने के लिए वन जीव सरंक्षण विभाग की टीम मौके पर पहुंची। तेंदुए को बचाने के बाद उसे टीम अपने साथ मांडा में ले जाएगी। मांडा में उसका उपचार किया जाएगा। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि प्राथमिक उपचार के बाद तेंदुए को वापस जंगल में छोड़ दिया जाएगा।

loksabha election banner

मंगलवार सुबह छह बजे के करीब गांव जड में रहने वाले बलदेव सिंह ने तारबंदी में तेंदुए को फंसा हुआ देखा। उसके पांव में तार लिपट हुई थी, जिसमें वह फंस गया था। देखते ही देखते वहां ग्रामीण एकत्रित हो गए। अखनूर पुलिस को तेंदुए के तारबंदी में फंसे होने की जानकारी दी गई। इसके बाद वन जीव सरंक्षण विभाग के अधिकारियों को भी सूचित किया गया। मांडा स्थित विभाग के कार्यालय में तेंदुए के फंसे होने की जानकारी दी गई।

वहीं, तेंदुए के गांव तक पहुंचने की सूचना से इलाके के लोगों में दहशत का माहौल व्याप्त है। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों को ग्रामीणों को घटना स्थल के नजदीक नहीं जाने दिया। दरअसल इस बात से इंकार भी नहीं किया जा रहा कि कही तेंदुआ तारबंदी से निकल कर छूट भागे और इस दौरान वह ग्रामीणों पर हमला ना करे।

वन जीव सरंक्षण विभाग की टीम तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लेकर पहुंची। पहले तेंदुए को बेहोश किया जाएगा। इसके बाद उसे पकड़ा जाएगा। एसएचओ अखनूर हिलाल अजहर ने बताया कि अखनूर क्षेत्र में इससे पूर्व तेंदुए द्वारा लोगों पर हमला करने का कोई भी मामला हाल ही में प्रकाश में नहीं आया है। तेंदुआ रास्ता भड़क कर गांव की सीमा तक पहुंच गया होगा। गांववासियों में दहशत का माहौल व्याप्त है। उन्हें जरूरी दिशा निर्देश दिए जा रहे है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.