Move to Jagran APP

Jammu Kashmir Weather : लेह का न्यूनतम तापमान -8.6 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का, कश्मीर में पहलगाम सबसे ठंडा रहा

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर से मिली जानकारी अनुसार जम्मू में आज मौसम साफ रहेगा। वहीं कश्मीर में हल्के बादल छाएंगे।कुछ दिनों तक फिर से बादल छाने लगेंगे एवं वर्षा के आसार बनते दिख रहे हैं।इसी के साथ न्यूनतम तापमान में कमी आई है।

By rahul sharmaEdited By: Rahul SharmaPublished: Sat, 12 Nov 2022 12:01 PM (IST)Updated: Sat, 12 Nov 2022 12:01 PM (IST)
Jammu Kashmir Weather : लेह का न्यूनतम तापमान -8.6 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का, कश्मीर में पहलगाम सबसे ठंडा रहा
अगली वर्षा के बाद दिन के तापमान में भी कमी आने लगेगी।(File Photo)

जम्मू, जागरण संवाददाता : पिछले तीन दिनों से मौसम साफ रहने के बाद अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी हुई है।लेकिन न्यूनतम तापमान में कमी आई है।हालांकि अभी भी अधिकतर क्षेत्रों में तापमान सामान्य से नीचे चल रहा। लेह का न्यूनतम तापमान -8.6 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया है। कारगिल का न्यूनतम तापमान -4.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

loksabha election banner

कश्मीर संभाग में पहलगाम सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान -3.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। गुलमर्ग का न्यूनतम तापमान -4.0 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि कुपवाड़ा का न्यूनतम तापमान -1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू के साथ-साथ कश्मीर के अधिकतम तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है।

मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर से मिली जानकारी अनुसार जम्मू में आज मौसम साफ रहेगा। वहीं कश्मीर में हल्के बादल छाएंगे।कुछ दिनों तक फिर से बादल छाने लगेंगे एवं वर्षा के आसार बनते दिख रहे हैं।इसी के साथ न्यूनतम तापमान में कमी आई है। अगली वर्षा के बाद दिन के तापमान में भी कमी आने लगेगी।

कश्मीर के रहने वाले मकबूल अहमद ने बताया कि ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के बाद यहां पर्यटकों की आमद बढ़ गई है। गुलमर्ग में पर्यटक बर्फ में स्की का आनंद लेने के लिए काफी संख्या में पहुंच रहे हैं। पर्यटन क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए यह अच्छा है।

वहीं मौसम शुष्क होने के बाद जम्मू व कश्मीर को आपस में जोड़ने वाले दोनों हाईवे पर वाहनों की आवाजाही सुचारू रूप से जारी है। ट्रैफिक विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर दोनों ओर से वाहन आ जा रहे हैं। मुगल रोड को भी वाहनों के लिए खोल दिया गया है। इसके अलावा श्रीनगर-लेह मार्ग पर भी यातायात सुचारू रूप से जारी है। उन्होंने कहा कि मौसम पर नजर रखी जा रही है। यदि खराब मौसम के आसार बनते हैं तो यात्रियों की सुरक्षा के चलते प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।

कहां रहा कितना तापमान

  • जम्मू 26.9 10.2
  • बनिहाल 15.6 4.6
  • बटोत 16.0 5.0
  • कटड़ा 22.6 10.4
  • भद्रवाह 15.6 1.6
  • श्रीनगर 15.0 1.2
  • काजीगुंड 13.8 2.5
  • पहलगाम 11.8 -3.7
  • कुपवाड़ा 16.3 -1.8
  • कोकरनाग 12.7 2.4
  • गुलमर्ग 3.8 -4.0

तापमान डिग्री सेल्सियस में है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.