Move to Jagran APP

Leh Hill Council: भाजपा की रणनीति के आगे कांग्रेस हुई फेल, निर्दलीयों को दो सीटें मिलीं

भाजपा लगातार दूसरी बार लेह काउंसिल का गठन करेगी। लेह में जीत के साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। अब हिल काउंसिल के गठन की अधिसूचना जारी होने के साथ ही भाजपा लेह जिले के विकास की कमान को अपने हाथ में ले लेगी।

By Rahul SharmaEdited By: Published: Mon, 26 Oct 2020 02:29 PM (IST)Updated: Mon, 26 Oct 2020 03:58 PM (IST)
Leh Hill Council: भाजपा की रणनीति के आगे कांग्रेस हुई फेल, निर्दलीयों को दो सीटें मिलीं
एक अन्य सीट निर्दयीय उम्मीदवार ने जीती है।

श्रीनगर, जेएनएन। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले जनता ने भाजपा और केंद्र की मोदी सरकार के भरोसे पर फिर मुहर लगा दी है। लेह स्वायत्त पर्वतीय विकास परिषद (लेह हिल काउंसिल) के चुनाव में भाजपा ने लगातार दूसरी बार जीत हासिल की है। यह जनमत भाजपा के साथ विकास की राह पर आगे बढऩे का स्पष्ट संकेत है। भाजपा ने काउंसिल की 26 सीट में से 15 पर जीत हासिल की है। कांग्रेस को नौ सीटें मिली हैं। दो सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों के खाते में गई हैं। पहली बार चुनाव मैदान में उतरी आम आदमी पार्टी का खाता नहीं खुला है। लेह कसबे में कांगेस और ग्रामीण इलाकों में भाजपा का पलड़ा भारी रहा है। इन चुनावों से नेशनल कांफ्रेंस और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी पहले से ही दूर थी। इन दोनों पार्टियों ने कोई प्रत्याशी नहीं उतारा था। काउंसिल के गठन के बाद चार सीटें मनोनयन से भरी जाएंगी।

loksabha election banner

लेह काउंसिल के चुनावों में लद्दाख को संविधान की छठी अनुसूची में शामिल करने का मुद्दा था। भले ही भाजपा को पिछली बार के मुकाबले तीन सीटें कम मिली हो, लेकिन लेह में मौजूदा हालात में यह जीत बहुत मायने रखती है। लद्दाख की विशिष्ट पहचान बरकार रखने के लिए संविधान की छठी अनुसूची को प्रभावी बनाने की मांग पर लेह की सभी पार्टियों, धार्मिक, सामाजिक संगठनों के एकजुट होकर भाजपा व केंद्र सरकार के खिलाफ आंदोलन कर चुनाव बहिष्कार की घोषणा की थी। गृहमंत्री के आश्वासन के बाद ये संगठन राजी हो गए थे। वहीं, कांग्रेस ने लोगों के इस गुस्से को चुनाव में भुनाने के लिए सारी ताकत झोंक दी थी, लेकिन भाजपा ने अपनी चुनावी रणनीति से बाजी अपने हाथ में बनाए रखी।

शुरू से ही आगे रही भाजपा: लेह के सिंधु संस्कृति केंद्र में मतगणना हुई। वोटों की गिनती शुरू होती ही रुझान भाजपा के पक्ष में जाने लगे थे। दोपहर बारह बजे तक भाजपा ने नोबरा की पांच सीटें जीत ली थी। शाम पांच बजे तक भाजपा 12 सीटें जीत चुकी थी, तो कांग्रेस पांच सीटों के साथ दूसरे स्थान पर थी। शाम छह बजे आए अन्य सात सीटों के परिणाम में भाजपा को तीन व कांग्रेस को चार सीटें मिली।

लेह में मनाया गया जश्न: भाजपा लगातार दूसरी बार लेह काउंसिल का गठन करेगी। लेह में जीत के साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। अब हिल काउंसिल के गठन की अधिसूचना जारी होने के साथ ही भाजपा लेह जिले के विकास की कमान को अपने हाथ में ले लेगी।

94 उम्मीदवार थे चुनाव मैदान में: लेह हिल काउंसिल चुनाव में 94 उम्मीदवार मैदान में थे। सिंधु संस्कृति केंद्र में बने मतगणना केंद्र में कड़ी सुरक्षा के बीच 294 मतदान केंद्रों में पड़े 58,471 वोट गिनने की प्रक्रिया सुबह नौ बजे शुरू हुई। इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) से वोटों की गिनती के लिए 26 काउंङ्क्षटग टेबल लगाए गए थे।

सीटों का आंकड़ा

पार्टी       जीत

भाजपा    15 (-3)

कांग्रेस   9 (+4)

निर्दलीय   2

कुल सीट 26

भाजपा ने जीती सीटें

सीट         विजेता

तुरतुक      गुलाम महंदी

हुंदर         कुंजाग लोटस

दिसकित   सेरिंग आंगचुक

तेगार        रिगजिन लुंडुप

पनामिक    सेरिंग सेंडुप

तांग्तसे      ताशी नामग्याल

कुनगयाम   थिनलैस नारबू

कोरजोक    करमा नामडक

मात्र्सलेंग   स्टेंजिन चोसपल

थिक्से        स्टेंजिन चोसफेल

चुशोत         मिर्जा हुसैन

स्खू मारखा   सोनम नरबू

लामायूरू      मोरूप दोरजे

ङ्क्षलगशेत    ताशी ग्यालसन

खल्त्सी         लोबजेंग शेरब

कांग्रेस ने जीती सीटें

सकती       रिगजिन सेरिंग

इगू           सोनम थारदोस

अपर लेह    फुंतसोग स्टेंजिन

लोअर लेह   सेरिंग नामग्याल

फेयांग        टुंड़ुप नरबू

बासगो        सेरिंग नरबू

ससपोल      समानला दोरजे नरबू

तेमिस्गाम     सोनम दोरजे

स्कूबुरचान    लुंडुप दोरजे

निर्दलीय

चुशुल       कुनचोक स्टेंजिन

न्योमा        इशे स्पालजांग


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.