यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
लीजेंड्स क्रिकेट लीग: जम्मू के एमए स्टेडियम में जुटेंगे सुरेश रैना-एरोन फिंच समेत क्रिकेटर के दिग्गज, इस दिन पहला मैच
Jammu News जम्मू में इरफान पठान हरभजन सिंह सुरेश रैना गौतम गंभीर एरोन फिंच समेत देश-विदेश के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर ...और पढ़ें

HighLights
- लीजेंड्स क्रिकेट लीग: जम्मू के एमए स्टेडियम में जुटेंगे सुरेश रैना-एरोन फिंच समेत क्रिकेटर के दिग्गज
- 27 नवंबर : हरभजन सिंह की मणिपाल टाइगर्स बनाम एरोन फिंच की साउदर्न सुपर स्टार्स
- 29 नवंबर : इरफान पठान की भीलवाड़ा किंग्स बनाम एरोन फिंच की साउदर्न सुपर स्टार्स
- 30 नवंबर : गौतम गंभीर की इंडिया कैप्टिलस पार्थिव पटेल की गुजरात जायंट्स से भिड़ेगी
- एक दिसंबर : इरफान पठान की भीलवाड़ा किंग्स बनाम सुरेश रैना की अर्बन राइजर्स हैदराबाद
जागरण संवाददाता, जम्मू। Legends Cricket League 2023: मंदिरों के शहर जम्मू में इरफान पठान, हरभजन सिंह, सुरेश रैना, गौतम गंभीर, एरोन फिंच समेत देश-विदेश के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर जुटने वाले हैं। शहर के मौलाना आजाद स्टेडियम (Maulana Azad Stadium) में पहली बार ये दिग्गज क्रिकेट सितारे चौके-छक्कों की बरसात करते नजर आएंगे। अवसर होगा लीजेंड्स क्रिकेट लीग। पहली बार इस प्रतियोगिता के चार मैच जम्मू में खेले जाने वाले हैं। अभी तक यह प्रतियोगिता 18 नवंबर से नौ दिसंबर तक चलेगी।
जम्मू में पहला मैच 27 नवंबर को हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) की कप्तानी वाली मणिपाल टाइगर्स (Manipal Tigers) और पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरोन फिंच (aaron finch) की कप्तानी वाली साउदन सुपरस्टार्स (saudan superstars) के बीच खेला जाएगा।
इससे पहले वर्ष 1988 में भारत और न्यूजीलैंड के बीच एमए स्टेडियम पर वनडे मुकाबला होना था और टिकट भी बिक गए थे लेकिन यह मुकाबला वर्षा के कारण धुल गया था और जम्मू के लोग दिग्गजों को खेलते देखने से चूक गए थे। जम्मू के मौलाना आजाद स्टेडियम में पहला मुकाबला 27 नवंबर को मणिपाल टाइगर्स बनाम साउदर्न सुपर स्टार्स होगा।
यह भी पढ़ें: Katra-Banihal Rail Section: नई तकनीक से होगा टनल का निर्माण, रेल मंत्री ने बताया कब से चलेगी ट्रेनें
दूसरा मुकाबला 29 नवंबर को भीलवाड़ा किंग्स (Bhilwara Kings) बनाम साउदर्न सुपर स्टार्स, तीसरा मुकाबला 30 नवंबर को इंडिया कैपिटल्स (India Capitals) बनाम गुजरात जायंट्स (gujarat giants) और चौथा मुकाबला एक दिसंबर को भीलवाड़ा किंग्स बनाम अर्बन राइजर्स हैदराबाद (Urban Risers Hyderabad) खेला जाएगा। जम्मू कश्मीर खेल परिषद ने लीजेंड्स लीग क्रिकेट के आयोजकों को आयोजन स्थल, पिच और कमरे सौंप दिए हैं, ताकि वे आवश्यकता अनुसार आयोजन स्थल को तैयार कर सकें। इसके लिए आवश्यक बदलाव किए भी जा रहे हैं।
.jpg)
खेल परिषद की सचिव नुजहत गुल ने कहा कि आगे भी अगर सब कुछ ठीक रहा तो एमए स्टेडियम भविष्य में होने वाले अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय क्रिकेट आयोजनों के लिए नियमित सुविधा बन सकता है। मौजूदा सुविधाओं का आकलन किया गया है।
18 नवंबर से शुरू हो रही लीजेंड्स क्रिकेट लीग के चार मुकाबले जम्मू में
जम्मू में होने वाले मुकाबले
27 नवंबर : हरभजन सिंह की मणिपाल टाइगर्स बनाम एरोन फिंच की साउदर्न सुपर स्टार्स
29 नवंबर : इरफान पठान की भीलवाड़ा किंग्स बनाम एरोन फिंच की साउदर्न सुपर स्टार्स
30 नवंबर : गौतम गंभीर की इंडिया कैप्टिलस पार्थिव पटेल की गुजरात जायंट्स से भिड़ेगी
एक दिसंबर : इरफान पठान की भीलवाड़ा किंग्स बनाम सुरेश रैना की अर्बन राइजर्स हैदराबाद
यह है लीजेंड्स क्रिकेट लीग यह वरिष्ठ पूर्व खिलाड़ियों की लीग है और इसमें छह टीमों को शामिल किया गया है। इस प्रतियोगिता के मुकाबले रांची, देहरादून, जम्मू, विशाखापटनम और सूरत में होंगे। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला 18 नवंबर को रांची के मैदान में इंडिया कैप्टिल्स और भीलवाड़ा किंग्स के बीच होगा। कुल मिलाकर 22 दिनों की इस प्रतियोगिता में कुल 19 मुकाबले खेले जाने हैं।
17 अक्टूबर को पूर्व क्रिकेट निखिल चोपड़ा ने क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के पिच क्यूरेटर अंकित दत्ता के साथ आयोजनस्थल का निरीक्षण किया था। टीम ने स्टेडियम में लगी फ्ल्ड लाइट का भी निरीक्षण किया। उन्होंने एमए स्टेडियम में खिलाड़ियों के ड्रेसिंग रूम, वीआइपी लाउंज, थर्ड अंपारयर रूम और कमेंटेटर बाक्स का भी दौरा किया। टीम ने प्रतियोगिता के आयोजन के लिए कुछ बदलाव और मरम्मत करने का भी सुझाव दिया था।
निखिल चोपड़ा ने किया था निरीक्षण
यह हैं टीमें लीजेंड्स लीग क्रिकेट में छह टीम भाग ले रही हैं। इरफान पठान (Irfan Pathan) के नेतृत्व में भीलवाड़ा किंग्स, गौतम गंभीर के नेतृत्व में इंडिया कैपिटल्स, पार्थिव पटेल के नेतृत्व में गुजरात जायंट्स, हरभजन सिंह के नेतृत्व में मणिपाल टाइगर्स, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरोन फिंच के नेतृत्व में साउदर्न सुपर स्टार्स और सुरेश रैना (Suresh Raina) के नेतृत्व में अर्बन राइजर्स हैदराबाद की टीमें भाग ले रही हैं।
