Move to Jagran APP

मौलान आजाद स्टेडियम जम्मू में 100 रुपये में सीखें तैराकी

स्विमिंग पूल हर वर्ष करीब 15 लाख रुपये का राजस्व कमाकर स्पोट्र्स काउंसिल के लिए राजस्व कमाने का एक बहुत स्रोत है।

By Rahul SharmaEdited By: Published: Mon, 22 Apr 2019 03:52 PM (IST)Updated: Mon, 22 Apr 2019 03:52 PM (IST)
मौलान आजाद स्टेडियम जम्मू में 100 रुपये में सीखें तैराकी
मौलान आजाद स्टेडियम जम्मू में 100 रुपये में सीखें तैराकी

जम्मू, जागरण संवाददाता। जेएंडके स्टेट स्पोट्र्स काउंसिल के लिए सोने की खान बना मौलाना आजाद स्टेडियम के सीजनल स्विमिंग पूल में पानी भरने का काम शुरू हो गया है। पूल पहली मई को तैराकों के लिए खोल दिया जाएगा। पूल का लंबे समय से तैराकों को इंतजार था। फीस भी निर्धारित कर दी गई है।

loksabha election banner

एमए स्टेडियम में 1990 में दशक में स्विमिंग पूल को हर वर्ष गर्मियों के सीजन में तैराकों के लिए खोला जाता है। गत वर्ष 23 मार्च को पूर्व विधायक राजेश गुप्ता ने अपने विधानसभा विकास फंड से 12.50 लाख रुपये की राशि से बोरवेल का निर्माण करवाया था। इससे अब स्विमिंग पूल में पानी भरने के लिए पेश आने वाली समस्या से निजात मिल गई है। स्विमिंग पूल की सफाई के बाद इसमें पानी भरने का काम शुरू हो गया है। दो दिन तक पानी भर जाने के बाद इसमें क्रिस्टल क्लोरीन, सक्शन स्वीपर के साथ पानी को पूरी तरह से साफ करने के उपरांत पहली मई को पूल खिलाडिय़ों के लिए खोल दिया जाएगा।

स्विमिंग पूल हर वर्ष करीब 15 लाख रुपये का राजस्व कमाकर स्पोट्र्स काउंसिल के लिए राजस्व कमाने का एक बहुत स्रोत है। वर्ष 2015 में 400, वर्ष 2016 में 561, वर्ष 2017 में 581 और वर्ष 2018 में 586 खिलाडिय़ों का पंजीकरण हुआ था।

सीजनल स्विमिंग पूल की फीस

आयु वर्ग                  सीजनल             मासिक

                            फीस                 फीस

अंडर-14                 200 रुपये         100 रुपये

अंडर-17                 400 रुपये         300 रुपये

अंडर-21                 600 रुपये         500 रुपये

21 वर्ष से अधिक 800 रुपये 600 रुपये

नए तैराकों से 15 दिन के लिए वसूली जाने वाली फीस 1000 रुपये

कोचिंग का समय

सत्र                 समय                आयु वर्ग

सुबह                 7 बजे से            17 वर्ष से ऊपर

शाम                  4-5 बजे            सब जूनियर

                                              अंडर-14

शाम                  5-6 बजे            लड़कियां

शाम                  6-7 बजे            14 वर्ष से

                                              अधिक 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.