Move to Jagran APP

जम्मू-कश्मीर: भाजपा में शामिल हुए कई दलों के नेता व कार्यकर्ता

BJP Leaders ,सीमावर्ती पुंछ जिले से नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस के कई नेता व कार्यकर्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रविंद्र रैना की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हो गए ।

By Preeti jhaEdited By: Published: Fri, 04 Jan 2019 10:39 AM (IST)Updated: Fri, 04 Jan 2019 10:39 AM (IST)
जम्मू-कश्मीर: भाजपा में शामिल हुए कई दलों के नेता व कार्यकर्ता
जम्मू-कश्मीर: भाजपा में शामिल हुए कई दलों के नेता व कार्यकर्ता

जम्मू, राज्य ब्यूरो। सीमावर्ती पुंछ जिले से नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस के कई नेता व कार्यकर्ता जम्मू स्थित पार्टी मुख्यालय में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रविंद्र रैना की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हो गए। भाजपा में अपने समर्थकों समेत शामिल होने वालों में नेशनल कांफ्रेंस के इंजीनियर रफीक अहमद चिश्ती, कांग्रेस के शायर नजीर हुसैन व सामाजिक कार्यकर्ता हाजी मोहम्मद अशरफ मुख्य थे। ये लोग अपने क्षेत्र में काफी प्रभाव रखते हैं।

loksabha election banner

इस मौके पर पुंछ से भाजपा के एमएलसी प्रदीप शर्मा, राज्य सचिव सुनील गुप्ता, महासचिव डॉ. नरेन्द्र सिंह व एमएलसी विवोध गुप्ता भी मौजूद थे। नए नेता व कार्यकर्ता भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चे में शामिल हुए। नए कार्यकर्ताओं का भाजपा में स्वागत करते हुए रविंद्र रैना ने कहा कि उनके प्रयासों से राज्य में भाजपा को नई ऊंचाई मिलेगी। भाजपा में हर कार्यकर्ता की आकांक्षाएं पूरी होती हैं। वे अपनी मेहनत से पार्टी में किसी भी पद तक पहुंच सकते हैं। परिवारवाद में विश्वास रखने वाली अन्य राजनीतिक पार्टियों में कार्यकर्ताओं को उचित सम्मान नहीं मिलता है।

यही कारण है कि नेकां व कांग्रेस को छोड़ कर कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि भाजपा कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश को नई ऊंचाईयों तक ले जाएंगे।

महासचिव डॉ. नरेन्द्र सिंह ने इस वर्ष होने वाले लोकसभा व विधानसभा चुनाव का हवाला देते हुए कहा कि नए कार्यकर्ताओं के जुड़ने से भाजपा का एजेंडा क्षेत्र के हर घर तक पहुंचेगा। प्रदीप शर्मा ने कहा कि इंजीनियर रफीक अहमद चिश्ती एक धर्मनिरपेक्ष सामाजिक कार्यकर्ता हैं, जो क्षेत्र में प्रभाव रखते हैं। उनके आने से भाजपा मजबूत हुई है।इस मौके पर पार्टी मुख्यालय में पुंछ के नेताओं में परमजीत सिंह, गुरचरण सिंह, चौधरी अब्दुल हमीद, रशीद बांडे, नरेश शर्मा व इमरान मौजूद थे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.