विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लद्दाख टूरिज्म ने तोड़े सभी रिकॉर्ड! 2026 के पहले 8 महीनों में टूटे सभी रिकॉर्ड, PM मोदी के विजन का दिख रहा असर

Published: Sun, 13 Sep 2026 11:07 AM (IST)

लद्दाख पर्यटन ने 2026 के पहले 8 महीनों में सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, जहाँ 4 लाख से अधिक पर्यटकों ...और पढ़ें

ऑफ-सीजन' में भी गुलजार हुआ लद्दाख।

ऑफ-सीजन' में भी गुलजार हुआ लद्दाख।

HighLights

  1. लद्दाख पर्यटन ने 2026 के पहले 8 महीनों में रिकॉर्ड तोड़े

  2. प्रधानमंत्री मोदी के 'देखो अपना देश' विजन का असर दिखा

  3. बढ़ते पर्यटन से स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर मिले

जम्मू। भारत का केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख जो अपनी सुंदरता के लिए जाना जाता है इन दिनों देश-विदेश के सैलानियों की पहली पसंद बना हुआ है। साल 2026 के शुरुआती आठ महीनों में यानी जनवरी 2026 से अगस्त 2026 तक में ही पर्यटकों की संख्या ने अब तक के सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

बता दें कि लद्दाख प्रशासन द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, इन 8 महीनों में 4,05,085 सैलानियों ने लद्दाख का रुख किया, जो कि वर्ष 2025 में आए कुल 3,35,872 पर्यटकों की तुलना में 20.61 प्रतिशत अधिक है।

वहीं लेह के पर्यटन विभाग का कहना है कि अभी इस साल के 4 महीने और बचे हैं और इस दौरान आने वाले पर्यटकों की संख्या से लद्दाख पर्यटन में एक नया इतिहास रच देगा।

विदेशी पर्यटकों की भी बढ़ी संख्या

न सिर्फ भारत के विभिन्न राज्यों से पर्यटकों ने लद्दाख का रुख किया बल्कि विदेशों में भी लद्दाख की सुंदरता का डंका बज रहा है। जी हां, पर्यटक विभाग की जानकारी के अनुसार, जनवरी 2025 से अगस्त 2025 तक यहां 25 हजार से अधिक विदेशी पर्यटक आए थे। मगर इस साल के शुरुआती 8 महीनों में ये संख्या बढ़कर 33,346 हो गई है।

एलजी सक्सेना ने पीएम मोदी की नीतियों को दिया श्रेय

लद्दाख में न केवल घरेलू बल्कि अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में भी रिकॉर्ड तोड़ उछाल दर्ज किया गया है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर लद्दाख के उपराज्यपाल (LG) विनय कुमार सक्सेना ने प्रसन्नता जताते हुए कहा कि यह सफलता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के घरेलू पर्यटन ('देखो अपना देश') के विजन, क्षेत्र में लगातार सुदृढ़ होते इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट और टूरिज्म-फ्रेंडली नीतियों का परिणाम है।

उन्होंने कहा कि लद्दाख प्रशासन का मुख्य ध्यान अब केवल समर सीजन ही नहीं, बल्कि ऑफ-सीजन में भी टिकाऊ, जिम्मेदार और सालभर चलने वाले पर्यटन को बढ़ावा देना है, जिससे स्थानीय युवाओं, ट्रांसपोर्टरों और होमस्टे संचालकों के लिए स्थायी रोजगार के अवसर पैदा हो रहे हैं।

पर्यटन में बढ़ोतरी से रोजगार के ज्यादा अवसर हुए पैदा

लेफ्टिनेंट गवर्नर विनय कुमार सक्सेना ने लद्दाख में बढ़ रहे पर्यटन की सराहना की और इसका श्रेय प्रधानमंत्री मोदी को देते हुए उनके विजन की तारीफ की। साथ ही उन्होंने कहा कि बढ़ते पर्यटन से होमस्टे चलाने वालों, कारोबारियों, ट्रांसपोर्टरों आदि के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा हो रहे हैं। साथ ही देश-दुनिया में लद्दाख की संस्कृति और त्योहारों का भी फैलाव हो रहा है।

यह भी पढ़ें- सिर्फ लद्दाख ही क्यों? अब कश्मीर में भी खुबानी की खेती, एक्सपर्ट्स ने बताया कमाई बढ़ाने का तरीका