विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लद्दाख में 5 नई तहसीलें बनीं, अब कुल संख्या 37 हुई; जानें किन इलाकों को मिलेगा फायदा

Published: Fri, 16 Oct 2026 03:06 PM (IST)

लद्दाख में पांच नई तहसीलों को मंजूरी दी गई है, जिससे कुल तहसीलों की संख्या अब 37 हो गई है। ...और पढ़ें

दुर्बुक के SDM को मिले अतिरिक्त अधिकार। (फाइल फोटो)

दुर्बुक के SDM को मिले अतिरिक्त अधिकार। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. लद्दाख में पांच नई तहसीलों को मिली मंजूरी।

  2. कुल तहसीलों की संख्या बढ़कर अब 37 हुई।

  3. स्थानीय प्रशासन मजबूत होगा, सेवाएं पहुंचेंगी दूर-दराज।

डिजिटल डेस्क, जम्मू। लद्दाख में पांच नई तहसीलें बनाने को मंजूरी दी गई है। लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने एक्स पर इसकी जानकारी दी। इनमें शाम जिले की आर्यन वैली, कारगिल जिले की सोध, जंस्कार की फे, द्रास की थासगम और चांगथांग जिले की हिमया तहसील शामिल हैं।

उपराज्यपाल ने एक्स प्लेटफॉर्म पर लिखा, यह कदम इस साल जुलाई में 17 नई तहसीलों के ऐतिहासिक गठन के बाद उठाया गया है, जिससे अब लद्दाख में कुल तहसीलों की संख्या 37 हो गई है।

दुर्बुक के SDM को अतिरिक्त शक्तियां

LG सक्सेना ने बताया कि स्थानीय प्रशासन को मजबूत करने और लोगों की समस्याओं का समाधान आसान बनाने के लिए दुर्बुक के अतिरिक्त उपायुक्त (ADC) की शक्तियां अब वहां के उपमंडल मजिस्ट्रेट (SDM) को सौंप दी गई हैं। इससे स्थानीय स्तर पर प्रशासनिक कामकाज को आसान बनाने में मदद मिलेगी।

image-fotor-20261016145920

दूर-दराज के इलाकों तक पहुंचेंगी सेवाएं

प्रशासनिक ढांचे में किए गए इन बदलावों से लोगों को सरकारी सेवाएं लेने में आसानी होगी। साथ ही, विकास योजनाओं को तेजी से लागू करने में भी मदद मिलेगी। खासकर दूर-दराज और सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों को सरकारी सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए ज्यादा परेशानी नहीं होगी।

LG सक्सेना ने कहा कि यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समावेशी और विकसित लद्दाख के लक्ष्य के अनुरूप है। इससे स्थानीय लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांगों को पूरा करने में मदद मिलेगी।

लद्दाख को मिला 8वां जिला

इससे पहले लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने 'सांकू' को एक नया जिला बनाने की घोषणा की। उपराज्यपाल ने एक्स प्लेटफॉर्म पर लिखा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के सबका साथ, सबका विकास के विजन के अनुरूप, मुझे 'सांकू ज़िले' (Sankoo District) के गठन की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है।

लद्दाख को मिला 8वां जिला, LG सक्सेना ने सांकू को दिया नया प्रशासनिक दर्जा; लोग लंबे समय से कर रहे थे मांग