विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लद्दाख को मिला 8वां जिला, LG सक्सेना ने सांकू को दिया नया प्रशासनिक दर्जा; लोग लंबे समय से कर रहे थे मांग

Published: Fri, 16 Oct 2026 02:10 PM (IST)

लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने सांकू को नया जिला घोषित किया है, जिससे यह लद्दाख का आठवां जिला ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. सांकू लद्दाख का आठवां जिला घोषित।

  2. उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने की घोषणा।

  3. स्थानीय लोगों की पुरानी मांग पूरी हुई।

डिजिटल डेस्क, जम्मू। लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने 'सांकू' को एक नया जिला बनाने की घोषणा की है। यहां के स्थानीय लोग लंबे समय से इसकी मांग कर रहे थे।  उपराज्यपाल ने एक्स पर इसकी  घोषणा की

उपराज्यपाल ने एक्स प्लेटफॉर्म पर लिखा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के सबका साथ, सबका विकास के विजन के अनुरूप, मुझे 'सांकू ज़िले' (Sankoo District) के गठन की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है।

उन्होंने लिखा कि यह इस क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से चली आ रही आकांक्षा का परिणाम है। यह 'अंजुमन-ए-साहिब ज़मान' के सकारात्मक और रचनात्मक दृष्टिकोण से संभव हो पाया है, जिसमें मुख्य संरक्षक सैयद मोहम्मद रिज़वी (आगा मिगी ओउथ) और अध्यक्ष शेख सादिक बलाघी का दूरदर्शी नेतृत्व शामिल रहा। इसके साथ ही, कारगिल के CEC डॉ. जाफ़र अखून, लद्दाख के माननीय सांसद हनीफा जान और लेह के पूर्व CEC ताशी ग्यालस्टन का भी इसमें महत्वपूर्ण योगदान रहा।

इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।