पर्यटकों को आकर्षित कर रहा लद्दाख महोत्सव, लोक संगीत, पश्मीना और हॉर्स पोलो का रोमांच
लद्दाख महोत्सव अपनी समृद्ध संस्कृति, लोक संगीत, पश्मीना और हॉर्स पोलो के रोमांच से पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है।कलाकारों ...और पढ़ें
-1790566123279_m.webp)
लद्दाख महोत्सव में लोक संगीत और पारंपरिक कला का प्रदर्शन।
HighLights
लद्दाख महोत्सव में लोक संगीत और पारंपरिक कला का प्रदर्शन
हॉर्स पोलो खेल और पश्मीना जैसे पारंपरिक शिल्प का प्रदर्शन
लद्दाखी व्यंजन और 'नोमैड्स अंडर द स्टार्स' फिल्म की स्क्रीनिंग
राज्य ब्यूरो, जम्मू। समृद्ध संस्कृति, परंपराओं, रंगों व लोक संगीत से लेह की सड़कें जीवंत हो रही हैं। लद्दाख महोत्सव में नुब्रा, जंस्कार, चांगथांग, आर्यन वैली, पुरिग, तुरतुक व अन्य इलाकों के लोक कलाकार समा बांध रहे हैं।
महोत्सव में स्थानीय लोगों के साथ पर्यटकों को आकर्षित किया जा रहा है। तीन दिवसीय लद्दाख महोत्सव के दूसरे दिन रविवार को जिले में प्रदेश के गायकों, नर्तकों, घुड़सवारों, तीरंदाजों, पोलो टीमों, कारीगरों के साथ विभिन्न सामुदायिक समूहों ने अपनी पारंपरिक कला व संस्कृति प्रस्तुत की।
घोड़ों की गूंजती टाप ने किया आकर्षित
इस दौरान लद्दाख पर्यटन विभाग के सचिव संजीत रोड्रीग्ज ने हार्स पोलो खेल का उद्घाटन किया। पोलो ग्राउंड में घोड़ों की गूंजती टाप, कुशल घुड़सवारों के शानदार प्रदर्शन व दर्शकों के उत्साह ने माहौल को उत्साह से भर दिया।
पारंपरिक खेल के आयोजन से पर्यटकों को लद्दाख की संस्कृति व विरासत की झलक देखने को मिली। महोत्सव में पंजाब, हरियाणा समेत अन्य कई प्रदेशों के कलाकार भी प्रस्तुतियां दे रहे हैं।
दिखा क्राफ्ट डेमो
लेह के पोलो ग्राउंड में पर्यटकों ने हस्तनिर्मित पश्मीना, मिट्टी के बर्तन, लकड़ी की नक्काशी व थंका कला समेत कई पारंपरिक उत्पादों में दिलचस्पी दिखाई। इसके साथ ही स्थानीय कारीगरों द्वारा लाइव कला प्रदर्शन के माध्यम से पारंपरिक शिल्प तैयार करने की प्रक्रिया दिखाई गई।
पर्यटकों को पसंद आया पारंपरिक लद्दाखी व्यंजन
पर्यटकों को लद्दाखियों के खान, पान व रहन सहन के साथ पारंपरिक लद्दाखी व्यंजनों का स्वाद लेने का अवसर भी मिला। वहीं, लेह में लद्दाखी फिल्मकार स्टैंजिन दोरजे ग्या द्वारा निर्देशित नोमैड्स अंडर द स्टार्स की लाइव स्क्रीनिंग की गई।
इस फिल्म के माध्यम से लद्दाख के धुमंतू चांगपा समुदाय की अंतरंग तस्वीर पेश की जा रही है। चांगपा समुदाय पूर्वी लद्दाख के चांगथांग में पश्मीना बकरियों को पालकर पशमीना तैयार करते है।
यह भी पढ़ें- 'दुख पहुंचाने का इरादा नहीं था...', लद्दाख की तिब्बत से तुलना पर घिरे सोनम वांगचुक ने मांगी माफी
