विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जहांगीर, हजारी, मुदस्सिर... किश्तवाड़ में दो SPO की हत्या के बाद 3 आतंकियों के पोस्टर जारी; 30 लाख का इनाम घोषित

Published: Fri, 13 Nov 2026 01:25 PM (GMT+05:30)

किश्तवाड़ में दो एसपीओ की हत्या के बाद पुलिस ने आतंकियों की तलाश तेज कर दी है। तीन सक्रिय आतंकियों ...और पढ़ें

किश्तवाड़ एसपीओ हत्या, पुलिस ने जारी किए आतंकियों के पोस्टर।

किश्तवाड़ एसपीओ हत्या, पुलिस ने जारी किए आतंकियों के पोस्टर।

HighLights

  1. किश्तवाड़ में दो एसपीओ की हत्या के बाद तलाश तेज।

  2. पुलिस ने तीन सक्रिय आतंकियों के पोस्टर जारी किए।

  3. सूचना देने वाले को 30 लाख रुपये का नकद इनाम।

डिजिटल डेस्क, जम्मू। किश्तवाड़ में दो एसपीओ की हत्या के मामले में शामिल आतंकियों की तलाश तेज कर दी गई है।पुलिस ने चेकपॉइंट्स पर संदिग्ध आतंकियों की तस्वीरें लगाई हैं और उनके ठिकाने के बारे में जानकारी देने वाले के लिए इनाम की घोषणा की है।

जिला पुलिस ने तीन सक्रिय आतंकियों की तस्वीरों वाला पोस्टर जारी किया है। पोस्टर में मोहम्मद अमीन उर्फ जहांगीर, रियाज अहमद उर्फ हजारी और मुदस्सिर हुसैन के नाम और तस्वीरें दी गई हैं।

पुलिस ने इन तीनों की गिरफ्तारी में मदद करने वाली सूचना देने वाले व्यक्ति को कुल 30 लाख रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की है। पोस्टर में यह भी कहा गया है कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी।

दच्छन के दूरदराज इलाके में मिले दोनों के शव

बता दें कि किश्तवाड़ जिले में बीते बुधवार से लापता दो स्पेशल पुलिस ऑफिसर (SPO) के शव एक दिन बाद गुरुवार सुबह बरामद किए गए हैं। दोनों के शव गोलियों से छलनी थे। अधिकारियों के मुताबिक, उनके शव दूरदराज के दच्छन इलाके से बरामद हुए।

मृतकों की पहचान 57 वर्षीय बाबी चंद और 45 वर्षीय रशपाल कुमार के रूप में हुई है। ये दोनों स्थानीय पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) में तैनात थे। उनकी पोस्टिंग दच्छन के कियार गांव में थी।

image-fotor-20261113131340

कैंप से सेना की पोस्ट जाते समय लापता हुए थे दोनों

अधिकारियों के अनुसार, बुधवार को दोनों जवान अपने कैंप से धरना-मरवाह स्थित सेना की पोस्ट की ओर जा रहे थे। इसी दौरान वे लापता हो गए थे।

दोनों किश्तवाड़ जिले के कियार दच्चन के निवासी हैं। दोनों एसपीओ की ड्यूटी रोटेशन के आधार पर 17 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) के टीओबी कैंप धरना, सेक्टर मरवाह में लगाई गई थी। 

शव मिले, लेकिन सर्विस राइफलें गायब

दोनों जवानों के शव तो बरामद हो गए, लेकिन उनके सर्विस हथियार नहीं मिले। ये जवान जिस इलाके में लापता हुए थे, वह आतंकियों के प्रभाव वाला बताया जाता है।  इसी के बाद से सुरक्षाबल इन आतंकियों के ठिकाने की तलाश कर रह हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।