Kishtwar Encounter: मारा गया एक और आतंकी, सैफुल्लाह सहित जैश के तीन दहशतगर्द ढेर; मुठभेड़ जारी
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। सेना ने जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकियों को मार गिराया। दोपहर में दो और शाम को एक आतंकी ढेर हुआ।
HighLights
किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों ने तीन जैश आतंकियों को मार गिराया।
ऑपरेशन त्रासी में जैश आतंकी सैफुल्लाह भी ढेर हुआ।
मारे गए आतंकियों की पहचान अभी आधिकारिक तौर पर नहीं हुई।
जागरण संवाददाता, किश्तवाड़। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सेना के जवानों ने जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकियों को ढेर कर दिया है।
आज दोपहर हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो दहशतगर्दों को मार गिराया था। वहीं, शाम को एक और आतंकी को ढेर कर दिया। सैन्य अधिकारियों ने कहा तीसरे आतंकी के मारे जाने की पुष्टि की है।
सैफुल्लाह और उसके दो साथी ढेर
ऑपरेशन त्रासी में जैश आतंकी सैफुल्लाह और उसके दो साथी ढेर हो गया है। आतंकियों के चेहरे बुरी तरह खराब हो चुके हैं। दो वर्षों से इलाके में सक्रिय पाकिस्तान आतंकी सैफुल्लाह व उसके साथ एक अन्य पाकिस्तानी आतंकी मारा गया है।
-1771766355028.jpg)
भारी मात्रा में हथियार बरामद
बता दें कि किश्तवाड़ के दुर्गम इलाके में सुरक्षाबलों ने संयुक्त ऑपरेशन चलाते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। ऑपरेशन ‘त्राशी-1’ के तहत हुई मुठभेड़ में तीन आतंकियों को मार गिराया गया, जबकि मौके से भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए गए हैं।
विश्वसनीय खुफिया सूचनाओं के आधार पर सुरक्षा एजेंसियों ने संयुक्त रूप से ऑपरेशन त्राशी-1’ शुरू किया था। यह इनपुट जम्मू‑कश्मीर पुलिस, आईबी तथा सेना के अपने स्रोतों से जुटाए गए थे। जिनमें क्षेत्र में आतंकियों की मौजूदगी की जानकारी मिली थी।
19 जनवरी को एक जवान बलिदान
मुठभेड़ स्थल से युद्ध जैसे साजो-सामान बरामद किए गए हैं, जिनमें दो एके-47 राइफल शामिल हैं। फिलहाल पूरे क्षेत्र में तलाशी अभियान जारी है, ताकि किसी अन्य आतंकी की मौजूदगी की आशंका को खत्म किया जा सके। बता दें कि 19 जनवरी को ऑपरेशन त्राशी शुरू किया गया था और उसके साथ ही उस समय सेना का एक जवान भी बलिदान हो गया था और सात लोग घायल हुए थे।
