Move to Jagran APP

Jammu: हाथों से सिलकर गरीबों में मास्क बांट रही किरण, दिन में 70 से अधिक बना रहीं मास्क

पंचायत कोटली अर्जुन सिंह के गांव ठीकरिया में नंबरदार बलविंद्र सिंह और पंच जसपाल ने लोगों के घर-घर जाकर उन्हें मास्क और सेनेटाइजर वितरित किए।

By Rahul SharmaEdited By: Published: Fri, 27 Mar 2020 01:05 PM (IST)Updated: Fri, 27 Mar 2020 01:05 PM (IST)
Jammu: हाथों से सिलकर गरीबों में मास्क बांट रही किरण, दिन में 70 से अधिक बना रहीं मास्क

जम्मू, सुरेंद्र सिंह। कोरोना को मात देने के लिए इस समय सिर्फ महानगरों में ही नहीं बल्कि गांव में भी लड़ाई लड़ी जा रही है। ज्यौड़ियां की पार्षद किरण बाला का योगदान मिसाल बनकर सामने आ रहा है। किरण खुद ही मास्क बनाकर गरीब लोगों में बांट जागरूक भी कर रही है। जिस इलाके में किरण रहती है, वहां लोगों की आर्थिक स्थिति कमजोर है। ऐसे में उनके लिए मास्क खरीदना आसान नहीं है। उनकी मुश्किल को समझते हुए किरण ने पहले तो खुद बाजार से खरीदकर लोगों को मास्क मुहैया करवाए लेकिन जब यह लड़ाई लंबी खिंचती दिखी तो उसने खुद ही मास्क तैयार करने शुरू कर दिए।

loksabha election banner

किरण बाला का कहना है कि बाजार में मास्क की बढ़ती मांग को देखते हुए उनके दाम भी बढ़ गए। इतने महंगे मास्क खरीदना जरूरतमंद लोगों के लिए आसान नहीं है। वो भी अपने पूरे परिवार के लिए। वह खुद भी लोगों की मदद करने में असहाय महसूस कर रही थी। उसके पास सिलाई मशीन है और उसे सिलाई करना भी जानती है। तभी उसके मन में खुद मास्क बनाने का ख्याल आया। वह पिछले तीन दिनों से मास्क बना रही है। दिन में 70 से अधिक मास्क बना लेती हैं। किरण बाहर बिना मास्क के घूम रहे लोगों को भी मास्क दे रही है। उन्हें मास्क पहनने बारे जागरूक भी कर रही है।

नंबरदार ने घर-घर जाकर लोगों को बांटे मास्क

पंचायत कोटली अर्जुन सिंह के गांव ठीकरिया में नंबरदार बलविंद्र सिंह और पंच जसपाल ने लोगों के घर-घर जाकर उन्हें मास्क और सेनेटाइजर वितरित किए। इस मौके पर उन्होंने लोगों को कोरोनावायरस के प्रति जागरूक बनाते हुए कहा कि लोग अपने घर में आसपास साफ-सफाई का वातावरण बनाया गंदगी ना फैलाएं। उन्होंने लोगों से कहा कि वह सरकार के दिशानिर्देशों का पूरी तरह पालन करते हुए अपने अपने घरों में ही रहें व 21 दिन तक लॉकडाउन का पूरी तरह से पालन करें। उधर गांव कश्मीरी बस्ती में चंद्र प्रकाश शर्मा ने अपनी वार्ड नंबर 4 में नालियों में दवाई का छिड़काव किया। इसके साथ ही लोगों से साफ-सफाई रखने की अपील भी की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.