अपहृत महिला बरामद, दो अपहरणकर्ता काबू
बिश्नाह पुलिस ने 17 दिन से लापता महिला को बरामद कर उसके अपहरण के आरोप में दो लोगों को
By JagranEdited By: Published: Mon, 13 Jul 2020 06:20 AM (IST)Updated: Mon, 13 Jul 2020 06:20 AM (IST)
बिश्नाह: पुलिस ने 17 दिन से लापता महिला को बरामद कर उसके अपहरण के आरोप में दो लोगों को काबू किया है। महिला के अपहरण की शिकायत उसके ससुर ने 26 जून को दर्ज करवाई थी। पकड़े गए आरोपितों में पुरुषोत्तम कुमार निवासी सरोर व रोहित कुमार निवासी थंडी खुई के नाम शामिल हैं। पुलिस के अनुसार महिला का मेडिकल करवा उसे उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें