विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Khelo India Winter Games 2024: -11 डिग्री तापमान में खेलों का महाकुंभ शुरू, पहले दिन हुए आइस हॉकी के मुकाबले

Published: Fri, 02 Feb 2024 10:46 PM (IST)

लद्दाख में -11 डिग्री तापमान के बीच खेलो इंडिया शीतकालीन प्रतियोगिता-2024 का पहला चरण शुक्रवार को लेह में शुरू हो ...और पढ़ें

-11 डिग्री तापमान में खेलों का महाकुंभ शुरू, File Photo
-11 डिग्री तापमान में खेलों का महाकुंभ शुरू, File Photo

राज्य ब्यूरो, जम्मू। लद्दाख में -11 डिग्री तापमान के बीच खेलो इंडिया शीतकालीन प्रतियोगिता-2024 का पहला चरण शुक्रवार को लेह में शुरू हो गया। कड़ाके की ठंड में भी खिलाड़ियों का जोश चरम पर रहा। लद्दाख में चीन से लगते क्षेत्रों की सुरक्षा सुनिश्चित कर रही इंडो-तिब्बतन बॉर्डर पुलिस (आइटीबीपी) की टीम ने पहले दिन आइस हॉकी प्रतियोगिता में जम्मू-कश्मीर की टीम को हराकर विजय अभियान शुरू किया।

1200 खिलाड़ी आएंगे

शीतकालीन खेल का उद्घाटन लद्दाख के उपराज्यपाल सेवानिवृत ब्रिगेडियर बीडी मिश्रा ने किया। यहां शीतकालीन खेल का पहला चरण छह फरवरी तक चलेगा। दूसरा चरण कश्मीर के गुलमर्ग में 21 फरवरी से शुरू होगा। यहां ताजा बर्फबारी से उत्साहित खेल एवं युवा सेवा विभाग ने शीतकालीन खेल की तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। गुलमर्ग में प्रतियोगिताओं में दमखम दिखाने 30 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के लगभग 1200 खिलाड़ी आएंगे। 

कश्मीरी व्यंजनों का आनंद लेने का मिलेगा अवसर

गुलमर्ग में बर्फ पर सिर्फ खेल ही नहीं होंगे, बल्कि कश्मीर की लोक संस्कृति से रूबरू होने के साथ कश्मीरी व्यंजनों का आनंद लेने का भी पूरा अवसर मिलेगा। खेलो इंडिया शीतकालीन खेल-2024 के शुभंकर और लोगों को जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और लद्दाख के उपराज्यपाल सेवानिवृत ब्रिगेडियर बीडी मिश्रा ने बीते मंगलवार को ही जारी किया है। इन खेलों का शुभंकर हिम तेंदुआ है। 

15 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों से 344 खिलाड़ी पहुंचे 

लद्दाख में पहली बार हो रहे खेलो इंडिया शीतकालीन खेल के तहत लेह में आइस हॉकी, स्नो स्के¨टग व कर्लिंग के मुकाबले होंगे। यहां 15 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों से 344 खिलाड़ी पहुंचे हैं। पहले दिन सेना की लद्दाख स्काउट्स रेजिमेंटल सेंटर रिंक में ए-ग्रुप में हुए आइस हॉकी के मुकाबले में आईटीबीपी की टीम ने जम्मू कश्मीर की टीम को एकतरफा मुकाबले में 10-0 से हराया।