अब वेटिंग टिकट की नो टेंशन, कटड़ा-साबरमती एक्सप्रेस में जोड़े गए एक्स्ट्रा कोच; त्योहारी सीजन में सफर होगा आसान
उत्तरी रेलवे ने त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए कटड़ा-साबरमती एक्सप्रेस में थर्ड एसी और स्लीपर ...और पढ़ें

कटड़ा-साबरमती एक्सप्रेस में लगेंगे अतिरिक्त कोच। (फाइल फोटो)
HighLights
कटड़ा-साबरमती एक्सप्रेस में अतिरिक्त कोच जोड़े जाएंगे।
10 से 14 नवंबर तक थर्ड एसी, स्लीपर कोच उपलब्ध।
त्योहारी सीजन में यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत।
जागरण संवाददाता, जम्मू। त्योहारी सीजन में ट्रेनों में बढ़ती भीड़ और लंबी वेटिंग लिस्ट के बीच यात्रियों के लिए राहत की खबर है। उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल ने यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए कटड़ा-साबरमती एक्सप्रेस में अतिरिक्त कोच लगाने का फैसला किया है। इससे यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ेगी और सफर में भी कुछ राहत मिलेगी।
इसके तहत ट्रेन नंबर 19224 श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-साबरमती एक्सप्रेस में 10 से 14 नवंबर तक थर्ड एसी और स्लीपर श्रेणी के अतिरिक्त कोच अस्थायी रूप से जोड़े जाएंगे।
पंजाब, राजस्थान और गुजरात के यात्रियों को फायदा
रेलवे के इस फैसले से पंजाब, राजस्थान और गुजरात की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों को विशेष लाभ मिलेगा।
अतिरिक्त कोच लगने से ट्रेन में बर्थ और सीटों की संख्या बढ़ जाएगी। इससे अधिक यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना रहेगी।
सीटों की बुकिंग के लिए IRCTC पर करें संपर्क
इससे त्योहारी सीजन में यात्रियों को सफर के दौरान होने वाली परेशानी से भी राहत मिलेगी।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि अतिरिक्त कोचों में उपलब्ध सीटों की बुकिंग के लिए रेलवे आरक्षण केंद्रों, आइआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट अथवा मोबाइल एप का इस्तेमाल करें।