Move to Jagran APP

Jammu: रुपये के लेन-देन में हुआ था कासिम नगर गोलीकांड, मुख्य आरोपित गिरफ्तार

ऑल जम्मू कश्मीर पंचायत कांफ्रेंस के राज्य महासचिव तथा गंडली पंचायत के सरपंच सरदार गुरदीप सिंह सैनी पर पिछले दिनों सेलहर गांव में कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया था। चेयरमैन दर्शन सिंह देवराज शर्मा आदि ने आरोपितों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।

By Edited By: Published: Mon, 11 Jan 2021 07:07 AM (IST)Updated: Mon, 11 Jan 2021 07:54 AM (IST)
फरार चल रहे अन्य आरोपितों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

जागरण संवाददाता, जम्मू : बीते शुक्रवार को शहर के कासिम नगर चौक पर हुए गोलीकाड के मुख्य आरोपित रविंद्र सिंह निवासी सैनिक कॉलोनी को बागे बाहु पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की जाच में पता चला है कि कासिम नगर गोलीकाड रुपयों के लेन-देन के विवाद के चलते हुआ था।

loksabha election banner

इस मामले के पाच आरोपित अभी भी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। बीते शुक्रवार की शाम पाच बजे के करीब परविंदर पाल सिंह निवासी बठिंडी अपनी कार से कहीं जा रहा था। इस दौरान रविंदर सिंह, उसके भाई रणविंदर सिंह निवासी सैनिक कॉलोनी ने सुरजीत सिंह, पवनदीप सिंह निवासी चट्ठा के साथ मिलकर उसका रास्ता रोक लिया था।

पहले कुछ देर तक उनमें बहस हुई और उसके बाद परविंदर पाल सिंह को डराने के लिए रविंदर ने हवा में दो राउंड फायर किया। इस बीच आरोपित रविंद्र सिंह के साथ आए अन्य युवकों ने अचानक वहा पथराव कर दिया था। इससे सड़क किनारे खड़ी भारतीय जनता पार्टी के एसटी सेल के नेता लियाकत अली की कार का शीशा टूट गया था। शिकायतकर्ता परविंदर पाल सिंह ने पुलिस को बताया कि उसने हाल ही में कुछ निर्माण कार्य को अंजाम दिया था।

इसके पैसों के लेनदेन को लेकर रविंदर सिंह से उसका विवाद चल रहा था। रविंद्र ने दहशत फैलाने के मकसद से इस वारदात को अंजाम दिया है। एसपी सिटी साउथ दीपक ढींगरा ने बताया कि इस मामले के मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। फरार चल रहे अन्य आरोपितों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

सरपंच पर हमला करने वालों पर पीएसए लगाने की मांग: ऑल जम्मू कश्मीर पंचायत कांफ्रेंस के राज्य महासचिव तथा गंडली पंचायत के सरपंच सरदार गुरदीप सिंह सैनी पर पिछले दिनों सेलहर गांव में कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया था। चेयरमैन दर्शन सिंह, देवराज शर्मा, सरदार हरजिंदर सिंह आदि ने आरोपितों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि सरपंचों को सुरक्षा प्रदान की जानी चाहिए और जो लोग दोषी हैं, उन पर पीएसए लगना चाहिए। दर्शन सिंह ने कहा कि पंचायत के सरपंच सरदार गुरदीप सिंह सैनी पर कुछ लोगों ने उस समय जानलेवा हमला किया था, जब वे अपनी गाड़ी से घर लौट रहे थे। इस हमले में सरपंच को गंभीर चोटें आई हैं। उन्होंने बताया कि हमले के आरोपित बंटी और उसके कुछ साथियों के खिलाफ पुलिस स्टेशन में शिकायत भी दर्ज करवाई गई है। पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि अगर एक सरपंच सुरक्षित नहीं है तो आम जनता कैसे सुरक्षित होगी?


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.