विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 27, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jammu Kashmir : शिवलिंग को लेकर आपत्तिजनक ट्वीट करने वाला कश्मीरी टीवी डिबेटर वकार भट्टी गिरफ्तार

By Rahul SharmaEdited By:
Published: Fri, 27 May 2022 12:33 PM (IST)Updated: Fri, 27 May 2022 12:50 PM (IST)

वहीं इस मामले को लेकर भाजपा के नेता बाबा चंचल सिंह ने जम्मू जिले के घरोटा थाने में हिंदुओं की ...और पढ़ें

वह आतंकियों का समर्थन करता है और यही कारण है कि आतंकी यासिन मलिक को भी साहब बोलता है।
वह आतंकियों का समर्थन करता है और यही कारण है कि आतंकी यासिन मलिक को भी साहब बोलता है।

जम्मू, जागरण संवाददाता : ज्ञानवापी मस्जिद में शिवलिंग मिलने के बाद विवादित ट्वीट करने वाले कश्मीरी टीवी डिबेटर वकार भट्टी को जम्मू पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। भट्टी को जम्मू पुलिस ने बारामूला के टंगमर्ग इलाके से उसके घर से गिरफ्तार किया और उसके खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वकार भट्टी अकसर टीवी चैनल पर बैठकर देश विरोधी व सेना विरोधी बयान देकर सूर्खियाें में रहने का प्रयास करता रहता है।वहीं ज्ञानवापी मस्जिद से शिवलिंग मिलने के बाद भट्टी ने विवादित ट्वीट किया था जिसके बाद उसकी कड़ी आलोचना शुरू हो गई थी। उसके ट्वीट पर लोगों ने अपनी कड़ी प्रतिक्रिया प्रकट की थी।

वहीं इस मामले को लेकर भाजपा के नेता बाबा चंचल सिंह ने जम्मू जिले के घरोटा थाने में हिंदुओं की धार्मिका भावना को आहत करने की शिकायत दर्ज करवाई और शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।उधर इस बढ़ते विवाद को देखते हुए जम्मू पुलिस की एक टीम ने बारामूला के टंगमर्ग इलाके में दबिश देकर वकार भट्टी को गिरफ्तार कर लिया।

इस मामले को लेकर बाबा चंचल सिंह का कहना है कि भट्टी पर देश विरोधी गतिविधियों को अंजाम देने का मामला भी दर्ज किया जाना चाहिए। वह अकसर देश विरोधी व सेना विरोधी बयान देता रहता है।वह आतंकियों का समर्थन करता है और यही कारण है कि आतंकी यासिन मलिक को भी साहब बोलता है।

खुद को मानवाधिकार कार्यकर्ता बताने वाला भट्टी कश्मीर में निर्दोष लोगों की हत्या को लेकर चुपी साध लेता है और आतंकियों के समर्थन का कोई मौका नहीं छोड़ता है। वहीं पने आप को फंसता देख भट्टी ने ट्वीट कर खुद को निर्दोष साबित करने का भी प्रयास किया। उसका कहना था कि उसने किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचाई है और उसे निशाना बनाया जा रहा है।