दिवाली पर कश्मीरी सेब के दामों में तेजी, मंडियों से रोजाना निकल रहे 500 ट्रक, फिर भी टेंशन में क्यों हैं बागवान?
दीवाली से पहले कश्मीरी सेब की देशभर में अच्छी मांग है, लेकिन 'स्कैब' बीमारी के कारण फसल की गुणवत्ता प्रभावित ...और पढ़ें

दीवाली पर गिफ्ट पैक वाले कश्मीरी सेब की खूब मांग। (फोटो- इंटरनेट मीडिया)
HighLights
दीवाली से पहले कश्मीरी सेब की मंडियों में भारी मांग।
स्कैब बीमारी ने कश्मीरी सेब की गुणवत्ता को बुरी तरह प्रभावित किया।
ग्रेड ए सेब की आपूर्ति कम, बागवानों को हो रहा नुकसान।
डिजिटल डेस्क, जम्मू। दीवाली से पहले देशभर की मंडियों में कश्मीरी सेब की मांग बनी हुई है। हालांकि, बागवानों और व्यापारियों का कहना है कि इस साल सेब की फसल का बड़ा हिस्सा स्कैब नाम की बीमारी से प्रभावित हुआ है। इसके चलते मंडियों में सेब की आवक कम हो गई है।
कश्मीर फ्रूट ग्रोअर्स एंड डीलर्स एसोसिएशन के महासचिव जहूर अहद तंत्रे ने कहा, "मांग बहुत अच्छी है। दीवाली के मौके पर हमारे बड़े सेबों (ग्रेड A), खासकर गिफ्ट पैक की काफी मांग है। हालांकि, तंत्रे ने बताया कि स्कैब की वजह से फसल प्रभावित हुई है, इसलिए मंडियों में सेब की आपूर्ति कम है।
उन्होंने कहा, 'इस साल मंडियों में ग्रेड B और ग्रेड C के सेब ज्यादा पहुंच रहे हैं। इसकी वजह यह है कि एप्पल स्कैब नाम की बीमारी काफी फैली है। इससे सेब की गुणवत्ता पर बुरा असर पड़ा है और बड़ी संख्या में सेब खराब हुए हैं।'
60 प्रतिशत तक ग्रेड B और C के सेब
उन्होंने आगे कहा, 'यहां आने वाले सेबों में से लगभग 50 से 55 प्रतिशत, या यहां तक कि 60 प्रतिशत तक ग्रेड B और C के हैं, जिनकी आज के बाजार में बहुत कम मांग है। तंत्रे ने बताया कि बागवानों को परेशानी हो रही है क्योंकि उत्पादन लागत यानी प्रोडक्शन कॉस्ट तो उतनी ही है।
उन्होंने कहा, 'चाहे ग्रेड A हो, B हो या C, उत्पादन लागत एक जैसी ही आती है। लेकिन बाजार से मिलने वाले रिटर्न की बात करें तो सिर्फ ग्रेड A सेब ही अच्छी कीमत दिलाते हैं। इस साल गुणवत्ता खराब होने की वजह से बागवान, व्यापारी और खरीदार सभी परेशान हैं।'
दीवाली के चलते सेब की कीमतों में तेजी
बिहार के एक व्यापारी मोहम्मद सोहेल तनवीर ने कहा कि वह सेब की कीमतों से संतुष्ट हैं। तनवीर ने आगे बताया, 'अभी कीमतें ठीक-ठाक हैं। लकड़ी का एक क्रेट लगभग 1,300 रुपये में और कार्डबोर्ड का कार्टन 600 रुपये तक में बिक रहा है। दीवाली की वजह से कीमतें अच्छी हैं और अच्छी गुणवत्ता वाला माल आ रहा है। इस मंडी से हर दिन लगभग 400 से 500 ट्रक माल बाहर जाता है।'
(समाचार एजेंसी पीटीआई के माध्यम से)
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।