विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बेरोजगारी के मामले में देश में नंबर-1 बना जम्मू-कश्मीर, हर चार में से एक युवा बेरोजगार; महिलाओं की हालत और खराब

Published: Sun, 15 Nov 2026 07:00 AM (IST)

जम्मू-कश्मीर में जुलाई-सितंबर 2026 की अवधि में बेरोजगारी दर 9.4% दर्ज की गई, जो राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में सर्वाधिक है। ...और पढ़ें

जम्मू-कश्मीर में युवाओं की बेरोजगारी 26.2%। (AI Generated)

जम्मू-कश्मीर में युवाओं की बेरोजगारी 26.2%। (AI Generated)

HighLights

  1. जम्मू-कश्मीर में कुल बेरोजगारी दर 9.4 प्रतिशत दर्ज।

  2. युवाओं (15-29 वर्ष) में बेरोजगारी 26.2 प्रतिशत रही।

  3. महिलाओं में बेरोजगारी दर पुरुषों की तुलना में अधिक।

राज्य ब्यूरो, जम्मू। जम्मू-कश्मीर में बेरोजगारी की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। जुलाई से सितंबर 2026 के दौरान केंद्र शासित प्रदेश में बेरोजगारी दर 9.4 प्रतिशत दर्ज की गई, जो पीरियाडिक लेबर फोर्स सर्वे (पीएलएफएस) के तहत शामिल राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में सबसे अधिक है। वहीं, 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं में बेरोजगारी दर 26.2 प्रतिशत रही, जबकि राष्ट्रीय औसत 15.3 प्रतिशत है।

ये आंकड़े केंद्रीय सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय की ओर से जारी पीएलएफएस की तिमाही बुलेटिन में सामने आए हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, जम्मू-कश्मीर में 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों की बेरोजगारी दर 9.4 प्रतिशत रही, जो राष्ट्रीय औसत 5.1 प्रतिशत से लगभग दोगुनी है।

शहरी इलाकों में बेरोजगारी की दर सबसे ज्यादा

आंकड़ों के अनुसार, जम्मू-कश्मीर के शहरी क्षेत्रों में बेरोजगारी दर 14.1 प्रतिशत और ग्रामीण क्षेत्रों में 8.3 प्रतिशत है। इसके मुकाबले राष्ट्रीय स्तर पर शहरी बेरोजगारी दर 8.3 प्रतिशत और ग्रामीण बेरोजगारी दर 4.4 प्रतिशत रही।

बेरोजगारी में महिलाएं पुरुषों से आगे

महिलाओं में बेरोजगारी की दर पुरुषों की तुलना में अधिक है। महिलाओं की कुल बेरोजगारी दर 14 प्रतिशत और पुरुषों की 6.6 प्रतिशत है।शहरी क्षेत्रों में महिलाओं की बेरोजगारी दर 31.3 प्रतिशत और पुरुषों में 8.2 प्रतिशत दर्ज की गई। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं की बेरोजगारी दर 11.5 प्रतिशत और पुरुषों की 6.2 प्रतिशत रही।

युवाओं में बेरोजगारी 26.2 प्रतिशत

15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं में बेरोजगारी दर 26.2 प्रतिशत दर्ज की गई, जो राष्ट्रीय औसत 15.3 प्रतिशत से काफी अधिक है।

शहरी क्षेत्रों में युवाओं की बेरोजगारी दर 35.8 प्रतिशत रही, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में यह 24.3 प्रतिशत दर्ज की गई। युवा महिलाओं में बेरोजगारी दर 38 प्रतिशत रही, जबकि युवा पुरुषों में यह 19.4 प्रतिशत थी।

रोजगार के मामले में भी पुरुष-महिला अंतर

सर्वेक्षण के अनुसार, जम्मू-कश्मीर में श्रमिक जनसंख्या अनुपात 54.9 प्रतिशत रहा, जो राष्ट्रीय औसत 52.7 प्रतिशत से अधिक है। यह कुल आबादी में रोजगार प्राप्त लोगों के अनुपात को दर्शाता है।पुरुषों में यह अनुपात 70.4 प्रतिशत और महिलाओं में 39.1 प्रतिशत रहा।

ग्रामीण क्षेत्रों में श्रमिक जनसंख्या अनुपात 57.3 प्रतिशत तथा शहरी क्षेत्रों में 45.6 प्रतिशत दर्ज किया गया।युवाओं में यह अनुपात 35.3 प्रतिशत रहा, जो राष्ट्रीय औसत 34.9 प्रतिशत से थोड़ा अधिक है। युवा पुरुषों में रोजगार अनुपात 47.6 प्रतिशत और युवा महिलाओं में 22.3 प्रतिशत दर्ज किया गया।

कृषि क्षेत्र रोजगार का सबसे बड़ा स्रोत

जम्मू-कश्मीर में कृषि क्षेत्र रोजगार का सबसे बड़ा स्रोत बना हुआ है। 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के कुल रोजगार प्राप्त लोगों में से 39.1 प्रतिशत कृषि क्षेत्र में कार्यरत हैं। वहीं, सेवा क्षेत्र में 33.6 प्रतिशत और विनिर्माण, निर्माण, खनन एवं उत्खनन सहित द्वितीयक क्षेत्र में 27.3 प्रतिशत लोग रोजगार प्राप्त हैं।

महिलाओं की कृषि क्षेत्र पर निर्भरता पुरुषों की तुलना में काफी अधिक है। रोजगार प्राप्त महिलाओं में 74.6 प्रतिशत कृषि क्षेत्र में कार्यरत हैं, जबकि पुरुषों में यह आंकड़ा केवल 19.5 प्रतिशत है।

पुरुषों के रोजगार में सेवा क्षेत्र की हिस्सेदारी 44.5 प्रतिशत और द्वितीयक क्षेत्र की 35.9 प्रतिशत रही। वहीं, महिलाओं में सेवा क्षेत्र की हिस्सेदारी 13.7 प्रतिशत और द्वितीयक क्षेत्र की 11.7 प्रतिशत दर्ज की गई।यह सर्वेक्षण 2,373 परिवारों और 10,713 लोगों पर आधारित है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।