कड़ाके की ठंड के बीच कश्मीर में विंटर वेकेशन का एलान, 3 महीने तक बंद रहेंगे स्कूल; देखें पूरा शेड्यूल
Kashmir Winter Vacation 2026: कश्मीर घाटी में बढ़ती ठंड के कारण स्कूली बच्चों के लिए शीतकालीन छुट्टियों की घोषणा की गई है।

कश्मीर में 30 नवंबर से स्कूलों में विंटर वेकेशन। (फाइल फोटो)
HighLights
कश्मीर में स्कूलों के लिए शीतकालीन छुट्टियों की घोषणा।
छोटी कक्षाओं के लिए 30 नवंबर से छुट्टियां शुरू।
बड़ी कक्षाओं के लिए 14 दिसंबर से अवकाश।
डिजिटल डेस्क, जम्मू। कश्मीर घाटी में बढ़ती ठंड के बीच सर्दियों की छुट्टियों का इंतजार कर रहे स्कूली बच्चों के लिए राहत भरी खबर है। स्कूल शिक्षा निदेशालय ने शुक्रवार को कश्मीर संभाग के सभी सरकारी और मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में शीतकालीन छुट्टियों की घोषणा कर दी है। यह छुट्टियां हायर सेकेंडरी स्तर तक के स्कूलों पर लागू होंगी।
कश्मीर के स्कूल शिक्षा निदेशक की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, छुट्टियों का कार्यक्रम अलग-अलग कक्षाओं के अनुसार तय किया गया है।
कश्मीर में 30 नवंबर से 28 फरवरी तक स्कूल बंद
प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा 8 तक पढ़ने वाले बच्चों को सबसे पहले छुट्टियां पड़ेंगी। इन कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए इसी महीने यानी 30 नवंबर 2026 से 28 फरवरी 2027 तक स्कूल बंद रहेंगे।
9वीं से 12वीं तक के छात्रों को 14 दिसंबर से मिलेगी छुट्टी
वहीं, कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों की छुट्टियां कुछ दिन बाद शुरू होंगी। इन कक्षाओं के लिए 14 दिसंबर 2026 से 22 फरवरी 2027 तक छुट्टियां घोषित की गई हैं।
कड़ाके की ठंड के बीच आया छुट्टियों का शेड्यूल
इसका मतलब है कि छोटी कक्षाओं के बच्चों को जहां फरवरी के अंत तक छुट्टियां मिलेंगी, वहीं बड़ी कक्षाओं के विद्यार्थियों को फरवरी के तीसरे सप्ताह में स्कूल लौटना होगा। बता दें कि ठंड में बच्चों के स्कूल जाने से अभिभावक परेशान थे और लगातार सरकार से छुट्टियों की मांग कर रहे थे।
स्कूल खुलने से चार दिन पहले ड्यूटी पर लौटेंगे शिक्षक
DSEK ने यह भी निर्देश दिया है कि छुट्टियों के दौरान शैक्षणिक गतिविधियों के लिए शिक्षक उपलब्ध रहेंगे।
आदेश में कहा गया है, 'स्कूल खुलने से 4 दिन पहले सभी शिक्षकों को अपने-अपने स्कूलों में वापस आना होगा, ताकि स्कूल फिर से खोलने की तैयारियां की जा सकें।'
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।