Coronavirus: कश्मीर की पहली कोरोना संक्रमित महिला मरीज को स्किम्स से मिली छुट्टी
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार यह महिला 16 मार्च को सऊदी अरब से उमरा कर श्रीनगर लौटी थी।
श्रीनगर, जेएनएन। कश्मीर में कोरोना संक्रमण की पहली 65 वर्षीय महिला मरीज पूरी तरह से स्वस्थय हो चुकी है और उसे घर वापस भेज दिया गया है। हालांकि डॉक्टरों ने अभी भी उसे घर में 14 दिनों तक क्वारंटाइन रहने की सलाह दी है। महिला के घर पहुंचने पर उसके परिवार में खुशी की लहर है। यह महिला शेर-ए-कश्मीर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (SKIMS)श्रीनगर में आइसोलेशन वार्ड में थी। आज घर भेजने से पहले इस महिला के दो बार टेस्ट किए गए जिनका रिजल्ट नेगेटिव था।
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार श्रीनगर के खानयार इलाके की रहने वाली महिला सऊदी अरब से उमराह कर 16 मार्च को लौटी थी। 18 मार्च को उसकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उक्त महिला कश्मीर में करोना वायरस से संक्रमित होने वाली पहली मरीज थी। इसके बाद प्रशासन ने वायरस को फैलने से रोकने के लिए समूची वादी में पाबंदियां लगा दी।
महिला के पैतृक इलाके को पूरी तरह से सील कर दिया और उसे शेरे-कश्मीर आयुर्विज्ञान केंद्र (सौरा) अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया। जहां तक की उसके परिवार के सदस्यों जिसमें पुलिस का एक वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल था, को क्वारंटाइन कर लिया था। स्वास्थ्य विभाग द्वारा लिए गए उनके किए सभी टेस्ट नेगेटिव आए। हालांकि उन्हें भी क्वाइंटाइन की समयावधि पूरी होने के बाद घेर भेज दिया गया था।
अस्पताल में महिला के स्वास्थ में तेजी से सुधार आया। गत सोमवार तड़के पीडि़त महिला का टेस्ट निगेटिव आया। उसके परिवार के अन्य सदस्यों के टेस्ट पहले ही निगेटिव आ गए थे। रिपोर्ट निगेटिव आने से न केवल महिला व उसके परिजन बल्कि डॉक्टर भी उत्साहित हैं।