विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

J&K Weather: गुलमर्ग से भी ठंडा हुआ श्रीनगर, शोपियां में -4.2° पारा; जम्मू-कश्मीर में इस दिन से बर्फबारी के आसार

Published: Fri, 27 Nov 2026 02:39 PM (IST)

Jammu-Kashmir Weather Update: जम्मू-कश्मीर में ठंड का प्रकोप जारी है, श्रीनगर में इस मौसम की सबसे सर्द रात दर्ज की गई, जहां न्यूनतम तापमान -2.0 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। 

श्रीनगर में रात का न्यूनतम तापमान -2 °C दर्ज किया गया। (फोटो- साहिल मीर/जागरण)

श्रीनगर में रात का न्यूनतम तापमान -2 °C दर्ज किया गया। (फोटो- साहिल मीर/जागरण)

डिजिटल डेस्क, जम्मू। जम्मू-कश्मीर में में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है, जिसके चलते तापमान में और गिरावट आई है। श्रीनगर में इस सर्दी के मौसम की अब तक की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई। यहां न्यूनतम तापमान गिरकर माइनस 2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं, कश्मीर घाटी में शोपियां सबसे ठंडा रहा, जहां तापमान माइनस 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

श्रीनगर में पिछली रात के मुकाबले तापमान में 0.1 डिग्री की गिरावट आई। पिछली रात यहां पारा माइनस 1.9 डिग्री सेल्सियस था, जो अब और नीचे आ गया है। इस गिरावट के साथ श्रीनगर में इस मौसम की अब तक की सबसे सर्द रात दर्ज हुई।

घाटी के अन्य इलाकों की बात करें तो, शोपियां में माइनस 4.2°C, पुलवामा में माइनस 3.4°C, कुलगाम के खुदवानी में माइनस 3.0°C, अनंतनाग में माइनस 2.7°C और काजीगुंड में माइनस 2.4°C तापमान दर्ज किया गया।

पहलगाम में माइनस 2.8°C तापमान दर्ज

पहलगाम में न्यूनतम तापमान माइनस 2.8°C रहा, जो एक दिन पहले के माइनस 3.2°C से थोड़ा बेहतर है। वहीं, कुकेरनाग में तापमान 0.0°C से गिरकर फ्रीजिंग पॉइंट के नीचे, यानी माइनस 0.3°C पर आ गया।

कुपवाड़ा में थोड़ी सुधार देखने को मिली, जहाँ तापमान पिछली रात के माइनस 1.6°C के मुकाबले माइनस 1.5°C दर्ज किया गया। वहीं, गुलमर्ग में तापमान 1.0°C पर स्थिर रहा।

जम्मू शहर में न्यूनतम तापमान 10.9°C दर्ज

जम्मू संभाग में तापमान में मिला-जुला रुख देखने को मिला। जम्मू शहर में न्यूनतम तापमान 10.9°C दर्ज किया गया, जो एक दिन पहले 10.6°C था। वहीं, कटरा में तापमान 10.0°C रहा, जबकि इससे पहले यह 9.8°C था।

बनिहाल में सबसे बड़ी गिरावट देखी गई, जहाँ न्यूनतम तापमान 7.3°C से 2.5 डिग्री गिरकर 4.8°C पर आ गया। भद्रवाह में तापमान 2.4°C (पहले 3.0°C) दर्ज किया गया, जबकि बटोत में तापमान 6.6°C रहा (पहले 6.8°C था)।

जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी कब होगी?

मौसम विभाग के अनुसार, 4 से 10 दिसंबर के बीच जम्मू-कश्मीर में लगातार दो 'वेस्टर्न डिस्टर्बेंस' आने की संभावना है। इनसे क्षेत्र के कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है, जिससे लंबे समय से चल रहा सूखा दौर खत्म हो सकता है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।